साउथ सुपरस्टार
रजनीकांत की दीवानगी लोगों के चिर चढ़ कर बोलती है। रजनीकांत के कितने चाहने वाले
है, इस बात का अंदाजा लगाना भी अपने आप में काफी मुश्किल है। रजनीकांत के नाम का
डंका सिर्फ इस देश में ही नहीं बल्कि विदेशों तक में बजता है। इन दिनों रजनीकांत के
हमशक्ल की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद हर कोई
हैरान है। दिलचस्प बात ये है कि ये शक्स भारत नहीं बल्कि पाकिस्तान से है।
रजनीकांत से पहले
भी कई ऐसे सुपरस्टार रहे है जिनके हमशक्ल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से
वायरल हुई हैं। फिर चाहे वो अनिल कपूर हो, दीपिका पादुकोण हो या फिर आलिया भट्ट ही
क्यों न हो। अब इसमें रजनीकांत का नाम भी शामिल हो गया है। रजनीकांत का ये हमशक्ल हमारे
पड़ोस के देश पाकिस्तान का रहने वाला है। पहली नजर में आप भी इस शक्स को देखेंगे
तो शायद आपकी आंखे भी धोखा खा जाए।
बता दें कि सोशल
मीडिया पर वायरल हो रहे पाकिस्तान के रहने वाले रजनीकांत के हमशक्ल का नाम रहमत
गशकोरी है। रहमत पाकिस्तान सरकार की नौकरी से रिटायर हो चुके हैं। रहमत की शक्ल
एकदम सुपरस्टार रजनीकांत से मिलती है और
उनकी तस्वीरों ने अब सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इंटरनेट पर खलबली मचा दी
है।
रजनीकांत से शक्ल
मिलने पर रहमत का कहना है कि उनका मानना है कि भगवान ने उन्हें एक महान एक्टर और इंसान
रजनीकांत की तरह दिखने वाले लुक्स दिए हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि जब भी उनकी तुलना
रजनीकांत से की जाती है तो उन्हें बेहद खुशी होती है। इसके साथ ही उन्होंने एक
किस्सा शेय़र करते हुए बताया कि एक बार वो कराची में एक मेडिकल चेकअप के लिए गए थे
तो वहां भीड़ ने उन्हें घेर लिया और तस्वीरें लेने लगे। लोगों ने उनसे पूछा कि क्या
वो रजनीकांत है तो उन्होंने कहा कि हां लेकिन वो पाकिस्तान से है।
जब रहमत से रजनीकांत से मिलने के बारे में पूछा गया
तो उन्होंने कहा कि वो खुद रजनीकांत से मिलकर उनके साथ तस्वीर लेना चाहते है, ताकि
वो लोगों के ये दिखा सके कि एक रजनीकांत पाकिस्तान से है और एक भारत से। रजनीकांत
जैसे लुक्स पाकर बेशक रहमत अपने आपको काफी खुशकिस्मत मानते है।