लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

Virat-Anushka के इस अंदाज़ ने लूटी पूरी महफ़िल, सोनम से लेकर अनन्या और श्वेता बच्चन ने भी की शिरकत!

मुंबई में Christian Dior 2023 फॉल कलेक्शन के लिए रैंप पर उतरे फेवरेट कपल ऑफ़ बॉलीवुड विराट-अनुष्का ने पूरी महफिल लूट ली। हाथों में हाथ डाले ये कपल बेहद खूबसूरत लग रहा था। इवेंट में सोनम कपूर से लेकर अनन्या पांडे तक कई सितारे ने भी अपनी शिरकत दी थी।

मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया पर कल लक्ज़री ब्रांड क्रिश्चन डायर फॉल 2023 के शानदार संग्रह का अनावरण किया गया जोकि बेहद ही बेहतरीन बताया जा रहा हैं। इस इवेंट में बॉलीवुड सेलेब अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली के साथ पहुंचीं थी। विराट-अनुष्का की जोड़ी ने रैंप वॉक भी किया। 
1680247439 virat 20anushka 20sonam 20ambani 20athiya1680195897604
तो वहीं सदाबहार एक्ट्रेस रेखा भी अपने ट्रेडिशनल लुक में कहर बरसाती हुई नजर आईं। बी टाउन सेलेब्स सोनम कपूर, अनन्या पांडे, करिश्मा कपूर, अथिया शेट्टी और अर्जुन रामपाल जैसे बड़े स्टार्स ने भी रैंप वॉक किया, लेकिन विराट अनुष्का की जोड़ी ने सबका ध्यान अपनी ओर बखूबी खींचा। 
हाथों में हाथ डाले रैंप पर अपनी जोड़ी का बनाया सबको दीवाना 
1680247032 s.yimg
अनुष्का शर्मा ने पति का हाथ थामे रैंप वॉक किया जिसमे उनकी जोड़ी से किसी की नज़र ही नहीं हट पा रही थी। दोनों की जोड़ी साथ में बेहद खूबसूरत लग रही थी। जहां बॉलीवुड स्टार अनुष्का ने येलो स्लीवलेस वन पीस ड्रेस पहनी थी। बैक स्ट्रिप ड्रेस और खुले बाल अनुष्का के लुक को और भी अट्रैक्टिव बना रहे थे। तो वही उनके मिस्टर परफेक्ट विराट कोहली ने ब्राउन सूट पहना हुआ था, जिसके अंदर उन्होंने व्हाइट टी-शर्ट कैरी की थी। दोनों का लुक एक दूसरे को एकदम कंप्लीट कर रहा था। 

पिंक ऑउटफिट में दिखी फैशन डीवा सोनम 

वही अनिल कपूर की लाड़ली सोनम कपूर भी इस इवेंट में पिंक आउटफिट में कमाल लग रहीं थी। सोनम ने सिल्क पिंक ड्रेस पहनी हुई थी जिसे उन्होंने लॉन्ग ब्लेजर के साथ टीमअप किया था। सोनम के गले में खूबसूरत नेकलेस ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। सोनम के इस लुक में फिल्म सांवरिया की झलक दिखाई दे रही थी जिसने सबका ध्यान एक्ट्रेस की ओर खींचा। 

पिंक स्कर्ट और टॉप पहने अनन्या पांडे ने भी कई ग्लैमरस पोज दिए। अनन्या ने अपने बालों को काफी चिपकाये हुए ओपन रखा हुआ था और गले में एक प्यारा सा नेकपीस पहना है। हालांकि कुछ फैंस को अनन्या का ये लुक स्कूल गर्ल वाला लग रहा है। 
वेटरन एक्ट्रेस रेखा भी आई नज़र 
1680247134 338472409 1659325351196481 5149281052767310598 n
वहीं एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा को भी इवेंट में पिंक साड़ी पहने हुए देखा गया था। कांजीवरम साड़ी और जूड़ा में गजरा लगाए रेखा बेहद खूबसूरत दिख रहीं थीं। वहीं रेखा ने फुल व्हाइट साड़ी में डिजाइर आउटफिट से पूरा तड़का लगाया। 
1680247191 radhika merchant isha ambani 1680228991594 1680229002994 1680229002994
इस इवेंट में अंबानी परिवार की बहू राधिका मर्चेंट और बेटी ईशा अंबानी भी पहुंचीं थी। ऐसा पहली बार हुआ है जब मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया पर इस तरह के किसी इवेंट का आयोजन किया गया हो। तो ऐसे में फिल्मी सितारों ने कई इंटनेशनल डिजाइनर्स के लिए रैंप पर वॉक की और उनका कलेक्शन पेश किया। इस मौके पर अर्जुन रामपाल की बेटी मायरा रामपाल भी पहली बार रैंप वाक करती नज़र आई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + 14 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।