बॉलीवुड एक्टर हीरो टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा हमेशा ही अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। कृष्णा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोर चुकी हैं। वह सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहती हैं। कृष्णा ने हाल ही में लोगों से बड़े सरप्राइज का वादा किया था और अब उन्होंने उस सरप्राइज से पर्दा उठा दिया है। हाल ही में उन्होंने म्यूजिक वीडियो से डेब्यू किया है।
कृष्णा श्रॉफ का पहला म्यूजिक वीडियो ‘किन्नी किन्नी वारी’ रिलीज हो गया है। उनके इस म्यूजिक वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इसे सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस गाने में कृष्णा अकेली नहीं बल्कि उनके अलावा इसमें जन्नत जुबैर, जैमी लीवर, नगमा मिराजकर, राज शूकर और तन्वी भी नजर आ रही हैं। वहीं इस वीडियो में राशि सूद ने अपनी आवाज दी है। इसे दिलजोत मावी ने लिखा है।
फिटनेस फ्रीक कृष्णा श्रॉफ को इस म्यूजिक वीडियो का कॉन्सेप्ट काफी पसंद आया था। यही कारण है कि उन्होंने इसे करने के लिए हां किया और इसे अपने डेब्यू के तौर पर चुना। उनके इस वीडियो को न सिर्फ फैंस बल्कि स्टार्स भी काफी पंसद रहे हैंं। वीडियो में कृष्णा की अदाएं देखने के बाद दिशा पाटनी खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाईं। दिशा ने कमेंट कर लिखा, 'वो हो.. मार ही डाला किशू।'
म्यूजिक वीडियो में कृष्णा अपने बॉस लेडी अवतार में नजर आ रही हैं। वीडियो में वूमेनहुड को सेलिब्रेट किया जा रहा है। कृष्णा ने अपने सोशल मीडिया पर भी वीडियो के रिलीज होने की जानकारी दी है। आपको बता दें कि हाल ही में कृष्णा श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम आकउंट पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की थीं। वो इसी म्यूजिक वीडियो के फोटोशूट के दौरान की तसवीरें थीं। इन तस्वीरों में उनका बोल्ड अंदाज नहीं बल्कि स्टाइलिश लुक देखने को मिला था।