फिल्म एक्टर मोहित मारवाह की पत्नी अंतरा मारवाह ने मुंबई में लैक्मे फैशन वीक में भाग लिया जिसमे उनकी बीवी रैंप वॉक करते हुए सबके दिलो पर छा गयी। इस अवसर पर उनके साथ बॉलीवुड निर्देशक बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर, सोनाक्षी सिन्हा और अनैता श्रॉफ अदाजानिया ने भी इस रैंप वॉक में हिस्सा लिया था। हालांकि खास बात यह है कि अंतरा मारवाह अपनी बेबी बंप को लैक्मे फैशन वीक के रैंप पर फ्लॉन्ट करती नजर आई।
अंतरा मारवाह हैं एक्टर मोहित मारवाह की पत्नी
दरअसल अंतरा मारवाह प्रेग्नेंट है और वह एक्टर मोहित मारवाह की पत्नी भी है भले ही अंतरा को फिल्मी दुनिया से दूरी बनाते हुए ही देखा गया हो लेकिन अंतरा किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से कम नहीं हैं। और उन्होंने ये बात इस फैशन वीक में साबित भी करदी जहाँ वह अपने बेबी बंप के साथ लैक्मे फैशन वीक में भाग लेती नज़र आयी। सभी लोग उनका कॉन्फिडेंस देखकर दंग रह गए। उन्होंने इस रैंप वाक के लिए एक शिमरी ड्रेस पहन रखी थी।
अंतरा मारवाह ने फुल स्लीव क्रॉप टॉप प्लंजिंग नेकलाइन ड्रेस पहन रखी थी। इसके अलावा उन्होंने शॉर्ट्स पहन अपने आप को खूब जमकर सबके सामने एक्सप्रेस किया। उनका परिवार दर्शक दीर्घा में बैठा हुआ था। फैशन शो के दौरान उनके पति मोहित मारवाह को भी देखा जा सकता है।
अंतरा मारवाह हैं टीना अंबानी की भतीजी
जी हाँ..! आपने बिलकुल सही सुना अंतरा मारवाह बॉलीवुड एक्टर मोहित मारवाह की पत्नी होने के साथ – साथ बिज़नेस टाइकून की पत्नी टीना अम्बानी की भतीजी भी हैं। वहीं, उनके पति मोहित मारवाह संदीप मारवाह के बड़े बेटे हैं जो कि अनिल कपूर और बोनी कपूर के रिश्तेदार है। उन्होंने 2014 में फगली से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। साथ ही साल 2017 में उन्होंने राग देश नामक फिल्म में एक सैनिक की भूमिका निभाई थी, जिसका निर्देशन तिग्मांशु धूलिया द्वारा किया गया था।
मोहित और अंतरा ने फरवरी 2018 में यूएई में रचाई थी शादी
बता दे कि मोहित और अंतरा ने फरवरी 2018 में यूएई में शादी रचाई थी। और तभी इस शादी के दौरान श्रीदेवी का निधन हो गया था। इस फैशन वीक में नज़र आने से पहले होली पर अंतरा ने कई तस्वीरें शेयर भी की थी। इसमें उनके साथ उनकी प्यारी सी बेटी भी नजर आई थी।
वहीं, फैशन शो में बोने कपूर की लाड़ली अंशुला कपूर और सोनाक्षी सिन्हा जैसे कई खूबसूरत दीवाज़ को भी स्पॉट किया गया था। अर्जुन कपूर अपनी बहन अंशुला का भी जमकर समर्थन करते नजर आए थे। उनका ये वीडियो दर्शको द्वारा काफी पसंद किया गया है। इसपर कई फैंस ने कमेंट्स कर भाई-बहन के इस रिश्ते को भी काफी सराहा हैं।