पूरी परंपरा से टीएमसी सांसद और एक्ट्रेस नुसरत जहां ने मनाई दिवाली, तस्वीरें वायरल

Summary :

इस बार एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने भी अपने पति निखिल जैन के साथ शादी के बाद पहली दिवाली सेलिब्रेट की।

बीते रविवार देशभर में दिवाली का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया और नामी सेलिब्रिटीज ने भी इस मौके पर शानदार जश्न मनाया। इस बार एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने भी अपने पति निखिल जैन के साथ शादी के बाद पहली  दिवाली सेलिब्रेट की। 
नुसरत जहां ने पूरी परंपरा के साथ दिवाली सेलिब्रेशन किया और इस जश्न की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोस सोशल मीडिया पर शेयर की। फैंस ने भी नुसरत को दिवाली की शुभकामनाएं दी और उनकी तस्वीरें खूब पसंद की जा रही है। 
नुसरत ने वीडियो शेयर कर फैंस को दिवाली विश किया और इस मौके पर नुसरत लाल साड़ी में सिंदूर, बिंदी लगाए किसी नई नवेली दुल्हन की तरह सजी संवरी नजर आयी। 

यूजर्स ने नुसरत की वीडियो पर खूब सारे कमैंट्स किये और उनकी ख़ूबसूरती की काफी तारीफ की। कुछ यूजर्स ने नुसरत को हिन्दू रीति रिवाज निभाने पर कथित धर्म के ठेकेदारों से आलोचना किये जाने के लिए भी चेताया। 
 नुसरत जहां सासंद बनने के बाद से ही लगातार सुर्ख़ियों में है और कभी गैर मजहबी हिन्दू लड़के से शादी करने को लेकर तो कभी अपने कपड़ों को लेकर आलोचनाओं का शिकार होती रही है पर उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। 
नुसरत कई मौकों पर कह भी चुकी हैं कि वो सोशल मीडिया पर आए कमेंट्स को इग्नोर करती हैं।  शादी के बाद जब नुसरत जहां पहली बार संसद पहुंची थी और गले में मंगलसूत्र , मांग में सिंदूर लगाने की वजह से उन्हें काफी ट्रोल किया गया था।  देवबंद के धर्मगुरुओं ने नुसरत जहां के खिलाफ फतवा जारी कर दिया। 

Ujjwal Jain