लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए मुंबई पुलिस को आयी शाहरुख़ की याद, देखिये वायरल पोस्ट

Summary :

अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर सबका दिल जीतने वाली मुंबई पुलिस एक बार फिर अपने जागरूकता सन्देश के लिए सुर्ख़ियों में है। मुंबई पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने कोरोनो वायरस महामारी के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए एक बार फिर बॉलीवुड अंदाज में एक पोस्ट शेयर किया है।

इन दिनों पूरी दुनिया कोरोना वायरस के संकट से जूझ रही है और ऐसे में भारत में भी इस महामारी से निपटने के लिए लॉकडाउन जारी है। तमाम बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को सन्देश दे रहे है कि लॉकडाउन का पालन करें और घर पर ही रहकर खुद के साथ – साथ अपने परिवार को भी सुरक्षित रखें। 
अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर सबका दिल जीतने वाली मुंबई पुलिस एक बार फिर अपने जागरूकता सन्देश के लिए सुर्ख़ियों में है। मुंबई पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने कोरोनो वायरस महामारी के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए एक बार फिर बॉलीवुड अंदाज में एक पोस्ट शेयर किया है। 
‘स्त्री’ फिल्म के डायलॉग का उपयोग करने के बाद, मुंबई पुलिस ने एक बार फिर शाहरुख़ खान की हिट फिल्म फिल्म ‘मैं हूं ना’ के एक सीन का सहारा लिया, जहां राम प्रसाद शर्मा के किरदार में शाहरुख, कॉलेज में प्रोफेसर रसाई से खुद को बचाने के लिए डाइव लगाते हैं। प्रोफेसर की भूमिका अनुभवी अभिनेता सतीश शाह द्वारा निभाई गई है। 
मुंबई पुलिस ने वीडियो को ट्वीट करते हुए कैप्शन दिया, “शाहरुख खान को ऐसे स्टंट करने की जरूरत नहीं होगी – मास्क है ना!।” बता दें, फिल्म के एक सीन में प्रोफेसर बने सतीश शाह बात करते हुए आदतन थूकते हैं। उनके सामने खड़े शाहरुख खान स्टंट करते हुए बचते दिखाई देते हैं।

मुंबई पुलिस ट्विटर हैंडल सामाजिक मामलों पर अपने मजाकिया और अलग हटकर पोस्ट्स के लिए जाना जाता है। इससे पहले भी अन्य सितारों के ट्वीट पर मुंबई पुलिस ने खूब रिएक्ट किया। अजय देवगन , आलिया भट्ट जैसे सितारों के जागरूकता संदेशों पर मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड स्टाइल में रिएक्शन दिए थे जो खूब वायरल हुए थे। 
हाल ही में अक्षय कुमार की अपील के बाद बॉलीवुड सितारों ने मुंबई पुलिस का शुक्रिया अदा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया था। कोरोनावायरस के बीच शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उनके असाधारण प्रयासों के लिए फिल्म स्टार्स ने मुंबई पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए # दिल से थैंक यू पोस्ट शेयर किये थे। 

Ujjwal Jain