TRP की टॉप 10 लिस्ट में शामिल हुए ये सीरियल्स और शो,जानिए किसकी डूबी नैया

Summary :

किस टीवी सीरियल और शो को दर्शकों का ज्यादा प्यार मिल रहा है यह बताने वाली टीआरपी रेटिंग जारी कर दी गई है। इस बार टीवी फैंस के लिए सरप्राइज कर

किस टीवी सीरियल और शो को दर्शकों का ज्यादा प्यार मिल रहा है यह बताने वाली टीआरपी रेटिंग जारी कर दी गई है। इस बार टीवी फैंस के लिए सरप्राइज कर देने वाली टीआरपी लिस्ट जारी है। कौन सा टीवी शो टॉप पर रहा है यह पता लग गया है। ताजा टीआरपी रेटिंग के अनुसार इस हफ्ते रोहित शेट्टी का रियलिटी शो ‘खतरो के खिलाड़ी’ को दर्शको ने सबसे ज्यादा पसंद किया है। और यह रेटिंग में अभी तक टॉप पर छाया हुआ है। इस हफ्ते टी.आर.पी लिस्ट में काफी उलट फेर देखने को मिला है जो सीरियल पीछे थे वो आगे हो गए हैं जो आगे थे वो पीछे हो गए है। तो आइए जानते हैं कि कौन सा सीरियल टीआरपी की रेस में आगे है और कौन सा पीछे।

1.पहले के हफ्तों की तरह इस बार भी रोहित शेट्टी का रियलिटी शो ‘खतरो के खिलाड़ी’ रहा पहले नंबर पर।

2.कलर्स टीवी का मशहूर सीरियल ‘नागिन 3’ इस हफ्ते दूसरे नंबर पर है।

3.लोगों का सबसे पसंदीदा टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में आया बड़ा उछाल टीआरपी के मामले में तीसरे नंबर पर।

4.बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का रिएलिटी शो ‘सुपर डांसर 3’ चौथे नंबर पर है।

5.’द कपिल शर्मा’ शो इस हफ्ते पांचवे स्थान पर है।

6.मशहूर टीवी सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ की इस हफ्ते छठवें नंबर पर है।

7.सीरियल ‘राधा कृष्ण’ को इस हफ्ते सातवां स्थान मिला है।

8.सब टीवी पर आने वाला ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पॉपुलर कॉमेडी शो आठवें नंबर पर बरकरार है।

9.’तुझ से है राबता’ शो जो मां बेटी की कहानी पर आधारित है इस हफ्ते ये टीवी सीरियल नौंवे नंबर पर है।

10.सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ ने इस हफ्ते अपना दसवां स्थान हासिल किया है।

Desk Team