बॉलीवुड में बेहतरीन अभिनेत्रियों की कोई कमी नहीं है,लेकिन आज हमारे साथ एक ऐसी मशहूर अभिनेत्री आ चुकी है जिन्हें बॉलीवुड की सबसे पहली महिला सुपस्टार होने का खिताब मिला था। जी हां हम बात कर रहे हैं श्रीदेवी की जो अब इस दुनिया में नहीं रही हैं।
बता दें कि 24 फरवरी 2018 को श्रीदेवी इस दुनिया को अलविदा कहकर चली गई। कुछ वक्त पहले ही श्रीदेवी की याद में चेन्नई में एक प्रेयर मीट का आयोजन उनके परिवार वालो की तरफ से किया गया था। जहां उनके परिवार वाले लोग और साथ-साथ बड़ी तादाद में फिल्म जगत से सैलेब्स के पहंचने की उम्मीद की गर्ई थी। इसी बीच सोशल मीडिया साइट्स पर श्रीदेवी की देवरानी यानी की अनिल कपूर की पत्नी सुनीता की एक फोटो बड़ी तेजी से लोगों के बीच वायरल हो रही है
इन तस्वीरों में श्रीदेवी और सुनीता ट्रेडिशनल लुक में काफी खुश नजर आ रहे है। हालाकि सुनीता लाइमलाइट से दूर ही रहती है इसलिए शायद बहुत कम लोगो को ये बात पता होगी की अनिल कपूर और सुनीता की भी लव मैरिज हुई थी।आज हम आपको इन्ही की प्रेम कहानी के बारे में बताने जा रहे है।
आपको बता दे की इन दोनों की मुलाकात उस दौरान हुई थी जब अनिल कपूर एक स्ट्रगलिंग एक्टर हुवा करते थे।हालाकि उस समय सुनीता के फेमस मॉडल बन चुकी थी। इन दोनों की लव स्टोरी भी पहली नज़र का प्यार जैसी ही है।क्योकि जब अनिल ने पहली बार सुनीता क देखा था तो उसी वक्त वो अपना दिल उन्हें दे बैठे थे।
अनिल चाहते थे की वो सुनीता के और करीब जाए लेकिन बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें कोई भी रास्ता नजर नही आ रहा था। लेकिन दोनों की किसमत में मिलना लिखा था इसलिए अनिल कपूर के दोस्तों ने उनके किसी तरह से सुनीता का नंबर पता लगाकर दे दिया।
नंबर मिलने के बाद से दोनों के बीच बातचीत शुरू होने लगी। अनिल को सुनीता की आवाज़ बेहद पसंद थी। जैसा की उस वक्त अनिल अपनी लाइफ के स्ट्रगलिंग पॉइंट पर थे तो उस वक्त के बारे में शायद कम ही लोग ये जानते होंगे की उस समय अनिल कपूर का पूरा खर्च सुनीता ही उठाया करती थी। उन्होंने अनिल कपूर की टैक्सी का किराया भी दिया है।टैक्सी का किराया देने वाला किस्सा अनिल कपूर ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान बताया था। उन्होंने कहा की एक बार वो दोनों फ़ोन पर बात रहे थे तो उन्होंने मिलने का प्लान बनाया और मिलने की जगह भी फाइनल हुई।
सुनीता ने अनिल कपूर से जब पुछा की वो उस जगह पर कितनी देर में पहुच जायेंगे तो उन्होंने बताया की उन्हें २ घंटे लगेंगे। इतनी देर लगने का कारण पूछने पर अनिल ने बताया की वो बीएस से आयेंगे क्योकि उनके पास टैक्सी करने जितने पैसे नही है।इसपर सुनीता ने अनिल से कहा था की वो टैक्सी से ही आये और वहा पहुचने पर सुनीता टैक्सी का किराया दे देंगीं।
अनिल ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था, एक मर्तबा जब वो सुनीता के साथ फोन पर बात कर रहे थे तो उस समय इन दोनों ने मिलने का प्लान बनाया, दोनों ही मिलने को राज़ी हो गए थे, मिलने की बात तय होने पर सुनीता ने अनिल कपूर से उस समय पूछा कि वो कितनी देर में उस जगह पर पहुंच जाएंगे, तो इस बात पर अनिल कपूर ने कहा कि उन्हें वहाँ पहुंचने में 2 घंटे लग जाएंगे।
तब सुनीता ने अनिल से कहा आप बस से नहीं बल्कि , “आप कैब कर लो, मैं यहां उन्हें पैसे दे दूंगी” इस पहली डेट के बाद दोनों बस और टैक्सी से मुंबई की खूबसूरत वादियों में घूमने लगे, सुनीता उस समय एक नामी मॉडल थी लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें बस से घूमने में एक ज़रा आपत्ति नहीं थी, अनिल कपूर, सुनीता से बेपनाह मुहब्बत थे, अनिल ने अपने दोस्तों की सलाह के चलते दो बार शादी की डेट को पोस्टपॉन्ड कर दिया था, हालांकि 19 मई, 1984 को ये जोड़ी शादी के पवित्र बंधन में बांध गई, और आज ये दोनों एक दूसरे के साथ काफी ज्यादा खुश भी है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे