आपको और हमे भी शायद ये लगता होगा की एक बार अगर कोई पोपुलर हो जाए तो जिंदगी बदल जाती है। ये तो सच है की जिंदगी बदल जाती है लेकिन बदलती किस तरह है ‘सकारात्मक या नकारात्मक’, ये अहम बात है। ऐसा ही कुछ हुआ जो पॉपुलर होने के बाद भी आज फ़िल्मी दुनियां से कोसों दूर हैं। हम बात कर रहे है मशहूर अभिनेत्री रूपा गांगुली, जिन्होंने बीआर चोपड़ा का ‘महाभारत’ सीरियल में द्रौपदी का किरदार निभाया था और लोगों के दिलों में ख़ास जगह बनाई थी।
इस रोल ने उन्हें बहुत लोकप्रियता दिलाई पर साथ ही उनका अभिनय करियर खत्म कर दिया। ये बहुत काम लोग जानते होंगे की द्रौपदी के रोल के बाद रूपा गांगुली डिप्रेशन में आ गयी थी और उनका एक बड़ी अभिनेत्री का सपना चकनाचूर हो गया था। रूपा गांगुली ने द्रौपदी के रोल से पहले कई बंगाली फिल्मों में भी अभिनय किया था पर उन्हें ख़ास सफलता नहीं मिली।
रूपा ने एक इंटरव्यू में कहा की मेने बहुत से रोल किये है पर लोग मुझे द्रौपदी के रोल से ही जानते हैं, उससे पहले भी मेने यादगार रोल किया है बंगाली फिल्मो में पर तब मुझे इतनी पॉपुलरटी नहीं मिली थी।
उन्होंने कहा की मेरी जिन्दगी की सबसे बड़ी गलती थी की मेने द्रौपदी का रोल किया क्योकि इस रोल के बाद मुझे अनेक अज्ञात कॉल आने लगे और मुझे पैसों का लालच दे अपने घर बुलातें थे कुछ लोगो ने तो हद ही पार कर दी मुझे ‘One Night Stand’ के लिए भी बुलाने लगे।
रूपा ने कहा की में ऐसे कॉल से तंग आ चुकी थी और कुछ परिवारिक प्रॉब्लम के कारण मेने फिल्मो की दुनियां से कदम पीछे हटा लिए। अपन घर सबको प्यारा होता है पर उसी घर में जब कोई अपना नहीं रहता है तो वो घर छोड़ देना ही सही होता है।
ऐसा ही हुआ रूपा के साथ पति से अनबन रहती थी और वो उसे छोड़ना चाहती थी। इन सब में उनकी मदद कि उनके एक दोस्त ने और उस के सहारे से आज रूपा अपनी जिन्दगी में दुनियां से कदम से कदम मिलाकर चल रहीं हैं।
रूपा गांगुली अब फ़िल्मी दुनियां से दूर हो अब राजनीति में अपनी किस्मत अजमा रहीं हैं। पश्चिम बंगाल में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष हैं। भाजपा के साथ से वो देश की राजनीति में अपना अहम नाम बनाना चाहती है और इसीलिए उन्होंने प्रयास भी शुरू कर दियें हैं।