बिग बॉस 13 से लोकप्रियता हासिल करने वाली शहनाज गिल पर इस समय हर किसी की नजर है। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद हर सिडनाज के फैंस शहनाज गिल को लेकर काफी चिंता में है। सोशल मीडिया के जरिए फैंस शहनाज गिल की हिम्मत बनने की कोशिश कर रहे हैं। शहनाज गिल के फैंस को आज के दिन बहुत ही खास है। शहनाज गिल की मचअवेटेड फिल्म हौसला रख का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में शहनाज गिल सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आने वाली हैं।
इस पंजाबी फिल्म के ट्रेलर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, क्योंकि सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद फैंस शहनाज की एक झलक के लिए तरस गए थे। भले ही स्क्रीन पर, लेकिन वो उन्हें देखने के लिए बेताब थे और ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर फैंस खुद ये बातें लिख रहे थे। ‘सिडनाज’ के फैंस सोशल मीडिया के जरिए शहनाज को हिम्मत बंधा रहे हैं और आगे बढ़ने के लिए उनका पूरा साथ दे रहे हैं।
फिल्म का ट्रेलर काफी मजेदार है। दिलजीत दोसांझ ने कॉमेडी का खूब तड़का लगाया है। वहीं, शहनाज भी दमदार रोल में हैं। सोनम बाजवा काफी ग्लैमरस दिखी हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि शहनाज, दिलजीत के बच्चे की मां बन जाती हैं, लेकिन वो बच्चे को दिलजीत को सौंपकर चली जाती हैं। इसके बाद वो कड़ी मशक्कतों से बेटे को पालते हैं। उनकी लाइफ में एक लड़की की एंट्री होती है, लेकिन तभी शहनाज भी वापस लौट आती हैं। अब कहानी में क्या ट्विस्ट है, ये फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा।
‘हौसला रख’ की बात करें तो पंजाबी अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ इस दशहरे में आ रही फिल्म ‘हौसला रख’ के लिए निर्माता की कुर्सी संभाल रहे हैं। फिल्म में दिलजीत अभिनय करते भी नजर आएंगे। इसमें उनके साथ सोनम बाजवा और शहनाज गिल जैसी अभिनेत्रियां भी हैं। यह फिल्म 15 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।