इन दिनों ट्रांसजेंडर महिला श्री घटक एक बार फिर सुर्ख़ियों में है। बीते 15 अप्रैल को मॉडल – एक्ट्रेस श्री घटक की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म “सीज़न ग्रीटिंग्स” का स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ज़ी 5 पर प्रीमियर हुआ और इस फिल्म में उनकी संक्षिप्त पर प्रभावी भूमिका एक मिसाल बन गयी है। इस ख़ुशी के पलों को मीडिया के साथ शेयर करते हुए श्री ने अपने करियर के संघर्षों के बारे में भी बात की।
.jpg)
श्री घटक ने बताया , ‘किसी भी बॉलीवुड फिल्म के लिए एक कास्टिंग एजेंट को पता चलता है कि वह एक ट्रांस महिला है (जन्म के समय पुरुष, लेकिन जेंडर री असाइनमेंट सर्जरी से महिला बनी है), उनका स्वर और नजरिया बदल जाता है। इसके बाद उन्हें तुरंत रोल के लिए रिजेक्ट कर दिया जाता था। उन्होंने कई अच्छे किरदारों का निभाने का मौका खोया।
.jpg)
श्री घटक ने कहा “मेरे जेंडर को लेकर इस समाज में इतना कलंक क्यों है? मेरा जेंडर ही मेरा व्यवसाय है। अगर मैं किसी फिल्म में भूमिका के लिए उपयुक्त हैं या नहीं, तो आप मेरी ट्रांस आइडेंटिटी को डिक्टेट क्यों कर रहे हैं? मैंने अपने जेंडर के चलते बहुत बार रिजेक्शन झेला , मेरी काबिलियत पर हमेशा शक किया गया।
बीते 15 अप्रैल को कोलकाता में आभूषण और महिला प्रोडक्ट्स के लिए मॉडलिंग करने वाली श्री का कहना है है अपने करियर की पहली बॉलीवुड फिल्म से उन्होंने एक नया इतिहास लिखा है। उन्हें मुख्यधारा की हिंदी फीचर फिल्म में अभिनय करने वाली पहली ट्रांस महिला होने का गौरव हैं।
.jpg)
श्री घटक ने कहा, “मुझे इस बात का अहसास है कि ‘सीजन्स ग्रीटिंग्स’ में मेरी छोटी लेकिन महत्वपूर्ण भूमिका समाज के लिए मुझे स्वीकार करने में मदद करेगी और मुझे इस बात का अहसास है कि यह फिल्म अन्य फिल्म निर्माताओं को मुझे अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स में शामिल करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।”
.jpg)
फिल्म की बात की जाये तो कमल मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म में लिलेट दुबे और सेलिना जेटली ने एक माँ-बेटी की जोड़ी के रूप में अभिनय किया है , घटक अपनी ट्रांसजेंडर हाउस-हेल्प चपला की भूमिका में हैं। फिल्म में यह दिखाया गया है कि बचपन में चपला एक युवा लड़का चपल थी, लेकिन फिर एक वयस्क के रूप में साड़ी पहने चपला बन जाती है।
.jpg)


Download Android App
Download iOS App



