बॉलीवुड के पावरहाउस अभिनेता रणवीर सिंह ऑन स्क्रीन हों या ऑफ स्क्रीन, वो सुर्ख़ियों में जरूर रहते है। एनर्जी से भरपूर रणवीर को ह्यूमर के मंलोए में भी टक्कर देना आसान नहीं है। हाल ही में रणवीर ने ट्रोलर्स को दिखा दिया कि वो सामने वाले की बोलती बंद करना भी बेहद अच्छी तरह जानते है।
रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले सेलिब्रिटीज में से एक है और अक्सर वो अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर भी खूब चर्चा में रहते है। एक तरह जहां उनकी लम्बी फैन फॉलोविंग है, वहीं बहुत से लोग ऐसे भी है जो रणवीर को ट्रोल करने की कोशिश करते है।
हाल ही में रणवीर सिंह ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर एक लाइव सेशन शुरू किया। इस चैट सेशन मेंउन्होंने अपने फैंस से लाइव बात की पर कुछ ट्रोलर्स ने उन्हें परेशान करने के लिए उलटे सीधे कमैंट्स करने शुरू कर दिए।
रणवीर के लाइव चैट सेशन में ट्रोलर ने कमेंट किये, ‘ऐ म्यूजिक बंद कर,’, ‘ऐ तेरे को हिंदी नहीं आती है क्या?’, ‘ऐ जोकर लग रहा है’। बस फिर क्या था रणवीर का पारा हाई हो गया और उन्होंने कमैंट्स पर ऐसा जवाब दिया की ट्रोलर्स की बोलती बंद हो गयी।
रणवीर ने कहा, ”तुम लोगों को कुछ काम धंधा नहीं है? तुम लोग कुछ और जाकर करो ना.. मेरी लाइफ में क्यू आए हो? रणवीर का ये रिप्लाई उनके फैंस को काफी पसंद आया। रणवीर को सप्पोर्ट करते हुए कहा कि ट्रोलर्स को शानदार सबक सिखाया गया। अब ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
Ranveer to haters ??
Baba so many lovers log in just to chat with you, don’t bother about the haters ❤️❤️
PS – also reply to some lovers na…apne friends se toh aap phone pe baad mein chat karlena… pleaaase ?? pic.twitter.com/6QsJ71LC8u
— Ranveer’s ? Cafe ☕️ (@ranveercafe69) November 7, 2019
वर्क फ्रंट की बात की जाए तो रणवीर सिंह इन दिनों कबीर सिंह के निर्देशन में बन रही फिल्म 83 में पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे। इस फ़िल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी।