देश की राजधानी दिल्ली में हुए रिंकू शर्मा मर्डर सुर्खियों में है और हर कोई इसकी आलोचना कर रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बॉलिवुड सिलेब्स रिंकू शर्मा मर्डर पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अब टीवी के राम अरुण गोविल ने इस मामले पर रिऐक्शन दिया है।
अरुण गोविल ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘राम के देश में राम का नाम लेने वाले और राम काम में लगने वाले की हत्या… मन दुखी है… दिल्ली में हुई रिंकू नामक युवक की हत्या घोर निंदनीय है। दोषियों को शीघ्र सजा मिलनी चाहिए।’
राम के देश में राम का नाम लेने वाले और राम काम में लगने वाले की हत्या… मन दुखी है…दिल्ली में हुई रिंकू नामक युवक की हत्या घोर निंदनीय है। दोषियों को शीघ्र सज़ा मिलनी चाहिये..
— Arun Govil (@arungovil12) February 12, 2021
सोशल मीडिया पर अरुण गोविल का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। उनके कई फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि 10 फरवरी को दिल्ली के मंगोलपुरी स्थित घर में रिंकू शर्मा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। वह बालाजी एक्शन अस्पताल में लैब टेक्नीशियन और बजरंग दल से जुड़े थे। इस मामले में पुलिस पड़ोस में रहने वाले पांच आरोपितों को गिरफ्तार भी कर चुकी है।
रिंकू के परिजनों का आरोप है कि वह गत पांच अगस्त को राम मंदिर निर्माण के लिए निकाली गई रैली में शामिल हुए थे। इसके कारण आरोपित उनसे दुश्मनी निकालना चाहते थे। इसी रंजिश में रिंकू की हत्या कर दी गई। जबकि पुलिस की माने तो उसकी जन्मदिन पार्टी में रेस्टोरेंट में हमला करने वालों से झगड़ा हुआ था। अब मामला राजनीतिक रूप भी लेता जा रहा है।