बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद बहुत लॉकडाउन होने के बाद से ही जरूरतमंदो और गरीबों के मसीहा बने हुए हैं। लॉकडाउन के दौरान एक्टर ने कई सारे प्रवासियों को उनके घरों तक सही सलामत पहुंचाया है। इतना ही नहीं सोनू सूद ने लोगों के खाने-पीने का भी इंतजाम किया। अब एक बार फिर से उन्होंने उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाली लड़की की मदद के लिए आगे आएं हैं।
22 साल की उम्र की प्रज्ञा नाम की एक लड़की करीब 6 महीने से बेड पर है,उसका ऐक्सिडेंट होने की वजह से दोनों घुटने चोटिल हैं,मगर बीता गुरुवार उसके लिए कुछ नया लेकर आया है,जी हां सर्जरी के बाद इस दिन वह वॉकर की मदद से कुछ कदम चली। अब उसके परिवारवाले सोनू सूद को आशीर्वाद दे रहे हैं।
वहीं लड़की के पिता विजय मिश्रा जो कि गोरखपुर में पुजारी हैं उनका कहना है वह सिर्फ सोनू को आशीर्वाद दे सकते हैं जिन्होंने उनकी बेटी को एक नई जिंदगी दी है। साथ ही उन्होंने बताया, प्रज्ञा को फरवरी में रोड ऐक्सिडेंट के दौरान गंभीर चोट लग गई थी और उसके दोनों घुटनों को नुकसान पहुंचा था। लोकल डॉक्टरों ने कहा कि सर्जरी ही विकल्प है और इसमें करीब 1.5 लाख रुपये का खर्च आएगा। हम इलाज का खर्च नहीं उठा सकते थे और ज्यादातर रिश्तेदार भी मदद करने से कतराने लगे।
एक्टर से ट्वीट करके मांगी मदद
प्रज्ञा एक लॉ स्टूडेंट है उन्होंने पहले तो कुछ नेताओं से संपर्क करने की कोशिश की मगर उससे कुछ रिस्पॉन्स न मिलने पर अगस्त के पहले हफ्ते में उसने सोनू सूद को ट्वीट करके मदद मांगी। इसके बाद सोनू ने सर्जन से बात की फिर प्रज्ञा को दिल्ली बुलाया। बीते बुधवार को गाजियाबाद में उसकी सफल सर्जरी हुई।
सोनू ने ही किया ट्रेन टिकट का इंतजाम
प्रज्ञा के पिता का कहना है सर्जरी सफल रही और बेटी को दो से तीन दिनों में डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया ट्रेन टिकट से लेकर कई तमाम इंतजाम सोनू सूद ने किए। जब हम दिल्ली पहुंचे तो उनकी की टीम हमसे रेलवे स्टेशन पर मिली और वहां से सीधे हमें हॉस्पिटल ले गई।
प्रज्ञा के पिता विजय मिश्रा ने कहा, सोनू सूद हमारे लिए भगवान जैसे हैं। आज के दिनों में ऐसा फरिश्ता मिलना मुश्किल है। मैं उन्हें कुछ नहीं दे सकता लेकिन मैं उन्हें ढेर सारा आशीर्वाद और अच्छे भविष्य की शुभकामनाएं दे सकता हूं।