बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती है। फैंस उनकी एक झलक के दीवाने है, इसीलिए जो भी उर्वशी पोस्ट करती है फैंस उसे तुरंत लाइक करना शुरू कर देते है। उर्वशी का हर पोस्ट फैंस के लिए ख़ास है। अब हाल ही में उर्वशी ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की जिसमे वो अपनी खूबसूरती तो नहीं पर अपना डर ज़रूर फ्लॉन्ट करते नज़र आई।
बता दे सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली उर्वशी रौतेला ने अब अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो कोविड टेस्ट कराती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने कोरोना टेस्ट के दौरान का अपना एक्सपीरियंस भी फैंस के साथ शेयर किया है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्वशी ग्रीन ड्रेस में सोफे पर बैठी हुई हैं। हेल्थकेयर वर्कर जैसे ही सैम्पल लेने के लिए उनकी तरफ बढ़ता है तो वो डर के मारे अपना फेस पीछे कर लेती हैं। इसके बाद वो हंसने लगती हैं। ये मोमेंट काफी फनी है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए उर्वशी ने कैप्शन में लिखा, ”टेक इट इजी उर्वशी। सुरक्षा सबसे पहले। हंसी भी सबसे पहले। यहां तक मेरे हेल्थकेयर प्रोवाइडर मुझ पर हंसने लगे।”
बता दे अब उर्वशी का ये वीडियो इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। अब तक इस वीडियो को 19 लाख से ज़्यादा लोग देख चुके है।