BREAKING NEWS

विपक्ष लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में◾'माफिया अतीक को पहली बार किसी मामले में हुई सजा', जानिए ! कौन-कौन सी लगाई गई है धाराएं ◾प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष की एकता पर निशाना साधा◾कांग्रेस की धुरी है गांधी परिवार, पार्टी को एकजुट रखती है : मुख्यमंत्री गहलोत◾महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, सत्तारूढ़ गठबंधन के अन्य नेताओं ने सोशल मीडिया पर सावरकर की लगाई तस्वीर ◾दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री केजरीवाल ने प्रधानमंत्री पर साधा निशाना, भाजपा ने केजरीवाल पर बोला हमला◾जी20 की बैठक के लिए विदेशी मेहमान पहुंचे रामनगर ◾कांग्रेस एकजुटता के प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए अप्रैल में शीर्ष विपक्षी नेताओं की बुलाएगी बैठक ◾Social Media पर सामने आये CCTV फुटेज में बिना पगड़ी के दिखा अमृतपाल सिंह◾जामिया नगर हिंसा मामला : दिल्ली उच्च न्यायालय ने इमाम, 10 अन्य को आरोपमुक्त करने के आदेश को आंशिक रूप से किया रद्द ◾नगालैंड विधानसभा ने मई में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव नहीं कराने का प्रस्ताव किया पारित ◾‘बीजेपी ने 7 साल में कांग्रेस के 75 साल बराबर लूटा’ ... दिल्ली विधानसभा में बोले केजरीवाल◾Noida की सोसायटी में नमाज को लेकर विवाद, मौके पर पुलिस फोर्स तैनात ◾उत्तर प्रदेश को मिलेगा चौथा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस शहर में होगा निर्माण ◾‘सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए हेट स्पीच का त्याग मौलिक जरूरत’, सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बोलीं- गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने भारत की परिकल्पना ज्ञान के प्रमुख स्रोत के तौर पर की थी◾UP News: फतेहपुर में श्रद्धालुओं से भरा वाहन सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकराया, 3 की मौत◾‘PM कम पढ़े-लिखे... चीजों को ठीक से नहीं समझते’, CM केजरीवाल के फिर बिगड़े बोल ◾ क्या राहुल गांधी कांग्रेस के षडयंत्र का शिकार हुए? अनुराग ठाकुर ने पूछा सवाल ◾‘वीडी सावरकर का अपमान बर्दाश्त नहीं होता तो MVA छोड़ क्यों नहीं देते’, बावनकुले की ठाकरे को चुनौती ◾

3 साल बाद भारत वापस आई Priyanka Chopra के इस लुक पर भड़का यूजर्स का गुस्सा, बोले- ‘अब देसी नहीं लगती...’

ब़ॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा 3 साल के बाद अपने वतन यानि इंडिया लौटी है। मशहूर हॉलीवुड सिंगर निक जोनस से शादी करने के बाद प्रियंका चोपड़ा अपने पति के साथ अमेरिका में ही सेंटल हो गई। उस वक्त से लेकर उनका हर एक फैन बस इसी इंतजार में रहता है कि प्रियंका चोपड़ा कब भारत वापस आएंगी। कुछ दिनों पहले ही प्रियंका चोपड़ा भारत वापस आई है और उन्हें देखकर फैंस की खुशी तो सातवें आसमान पर है। हालांकि इसी बीच प्रियंका चोपड़ा के एक लुक पर उन्हें जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है। कई यूजर्स का मानना है कि उन पर अब पूरी तरह से विदेशी रंग चढ़ चुका है।

Priyanka Chopra, Nick Jonas marry in traditional Hindu ceremony - OrissaPOST

विदेश में सेटल होने के बाद भी प्रियंका चोपड़ा को किसी खास मौके पर या किसी त्य़ौहार पर ट्रेडिशनल अंदाज में देखकर इंडिया में उनके फैंस काफी खुश होते है, लेकिन हाल में 3 साल बाद भारत लौटी प्रियंका चोपड़ा का लुक लगता है लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आया। तभी तो सोशल मीडिया पर जहां एक तरफ उनकी हेयरसटाइल का मजाक बनाया जा रहा है, तो वहीं अब कुछ यूजर्स तो उन्हें देशी मानने से ही इनकार करते दिख रहे है।

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वो मुंबई में एक इंवेंट में पहुंची हुई थी। इस दौरान एक्ट्रेस कार से उतरती है और फिर पैपराजी के सामने खड़ी होकर पोज देने लगती हैं। प्रियंका ने इस इवेंट के लिए व्हाइट कलर का क्रॉप टॉप और ऑफ व्हाइट प्लाजो पैंट कैरी किया हुआ था। साथ ही सबसे ज्यादा चर्ता हुई प्रियंका चोपड़ा के हेयरस्टाइल की। कई यूजर्स को उनके बालों की स्टाइल पसंद आ रही है, तो वहीं किसी को बिलकुल भी रास नहीं आ रही है।

प्रियंका चोपड़ा के इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ये देसी गर्ल नहीं हैं, अब विदेशी गर्ल हो गईं हैं, तो वहीं किसी ने कमेंट किया,इनकी हेयरस्टाइल बहुच फनी लग रही है’, तो वहीं किसी ने कहा कि ये अब इंडियन नहीं लगती है। साथ ही कुछ लोगों ने तो प्रियंका चोपड़ा से 'देसी गर्ल' टैग भी छीनने की बात कह डाली।

Priyanka Chopra returns to India after 3 years, binge watches Koffee With  Karan at home - India Today

प्रियंका चोपड़ा के भारत लौटने पर तमाम यूजर्स ने उनसे ये सवाल भी किया था कि वो आखिर अपनी बेटी को छोड़ कर क्यों आई है और इसके लिए उन्हें ट्रोल भी किया गया था, लेकिन अब तो प्रियंका चोपड़ा का लुक भी ट्रोलर्स के निशाने पर आ गया है।