वरुण धवन की आने वाली फिल्म Coolie Number 1 का टीजर पोस्टर जारी, कुछ ऐसा है लुक

Summary :

वरुण धवन जल्द ही वो अपने पिता डेविड धवन के निर्देशन में बन रही फिल्म कुली नंबर 1 की रीमेक में नजर आने वाले है। वरुण धवन ने रविवार को अपनी आने वाली फिल्म ‘कुली नंबर 1’ की एक झलक अपने प्रशंसकों संग शेयर की।

अभिनेता वरुण धवन बॉलीवुड के रीमेक किंग बनने की राह पर अग्रसर है और जल्द ही वो अपने पिता डेविड धवन के निर्देशन में बन रही फिल्म कुली नंबर 1 की रीमेक में नजर आने वाले है। वरुण धवन ने रविवार को अपनी आने वाली फिल्म ‘कुली नंबर 1’ की एक झलक अपने प्रशंसकों संग शेयर की।
इस तस्वीर में वरुण लाल रंग की शर्ट और सफेद पैंट में बिल्कुल एक कुली के अंदाज में दिख रहे हैं, हालांकि उनका चेहरा कई सारे बैग्स से ढका हुआ है। इस वीडियो क्लिप के तस्वीर के साथ लिखा हुआ है , “गेस कीजिए कौन आ रहा है?”

साथ ही इस वीडियो के कैप्शन में वरुण धवन ने गोविंदा स्टाइल में लिखा , ‘मुझे पता है कि आपको पता है, आपको पता है कि मुझे पता है लेकिन क्या आपको पता है, जो मुझे पता हैl 1 मई 2020, कुली नंबर 1l’

यह फिल्म साल 1995 में आई कॉमेडी फिल्म ‘कुली नंबर 1’ की रीमेक है जिसमें वरुण के साथ अभिनेत्री सारा अली खान भी हैं। फिलहाल दोनों बैंकॉक में फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।
ऑरिजिनल फिल्म में गोविंदा और करिश्मा कपूर मुख्य भूमिका में थे और इस फिल्म को वरुण के पिता व फिल्मकार डेविड धवन ने निर्देशित किया था। ओरिजिनल फिल्म में गोविंदा और करिश्मा कपूर की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आयी थी।
फिल्म में अपने लुक को शेयर करते हुए वरुण ने सोशल मीडिया पर लिखा, “तैयार हो जाइए। कल पहला लुक ..कुली।”इस फिल्म की शूटिंग बैंकाक में शुरू हो गई हैl इस फिल्म का निर्माण वाशु भगनानी, जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख कर रही है।

Ujjwal Jain