टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और विक्की जैन पिछले साल 14 दिसंबर 2021 को सात फेरे लिए हैं। कपल ने करीब एक-दूसरे को 3 साल तक डेट करने के बाद जिंदगीभर साथ रहने का फैसला किया था। इस जोड़े का डेटिंग पीरियड हो या शादीशुदा लाइफ कपल अक्सर किसी न किसी वजह चर्चा में छाए रहते थे।
8 मार्च 2022 यानी आज दुनियाभर में महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस स्पेशल दिन विक्की जैन ने अपनी लेडीलव अंकिता को एक बेहद प्यारा सा गिफ्ट दिया है, जो हर हसबैंड को अपनी पत्नी को जरूर देना चाहिए और ऐसा हम नहीं बल्कि खुद विक्की जैन ने ये बात कही है।
महिला दिवस के खास दिन आम लोगों से लेकर सेलेब्स भी अन्य महिलाओं के अलावा अपने घर में मौजूद मां, बहन एवं पत्नी को अलग अंदाज में महिला दिवस की शुभकामनाएं दे रहे हैं। ऐसे में विक्की जैन ने भी अपनी वाइफ अंकिता को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और साथ ही एक प्यारा तोहफा।
एक्ट्रेस ने शेयर की वीडियो…
टीवी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल एक प्यारा सा वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह अपने पति विक्की जैन के साथ दिखाई दे रही हैं। वीडियो में वो कहती दिख रही हैं विक्की जैन सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं देने आ रहे हैं।
इतने में विक्की आते हैं और सभी महिलाओं को women’s day की बधाई देते है। इसके साथ बताते हैं कि उन्होंने अंकिता के लिए एक खूबसूरत गिफ्ट सोचा है और वह यह है कि, वो आज पूरा दिन कुछ नहीं बोलेंगे और सिर्फ अपनी पत्नी की सुनेंगे। उन्होंने सभी आदमियों से गुजारिश की कि, सभी पति अपनी पत्नी के लिए आज ऐसा करें।
हसबैंड विक्की जैन संग इस वीडियो को शेयर करके एक्ट्रेस इसके कैप्शन में लिखती हैं, इस महिला दिवस पर मेरे पति की ओर से सबसे कीमती उपहार। हमारी तरफ से आपको सभी प्यारी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं। गौरतलब है, अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहती हैं। साथ ही अपने फैंस के लिए अक्सर नई-नई तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। जिन्हे उनके चाहने वाले भी बहुत पसंद करते हैं और कमेंट कर वह अपना प्यार लुटाते दिख जाते हैं।