फिल्म उरी – द सर्जिकल स्ट्राइक के बाद फिल्म अभिनेता विकी कौशल ने ना सिर्फ बॉक्स साबित किया बल्कि अपने शानदार अभिनय ने करोड़ों फैंस के दिलों में भी अपने लिए ख़ास जगह बना ली है। लेकिन बीते दिन जो विकी कौशल ने किया उससे उनकी महिला फैंस का दिल जरूर टूट गया होगा।
जी हाँ और ऐसा हम इसलिए कह रहे है क्योंकि विकी कौशल ने अपनी कथित गर्लफ्रेंड हरलीन सेठी से अपना रिलेशनशिप अब ऑफिसियल कर दिया है। बीते दिन विकी कौशल और हरलीन सेठी की एक तस्वीर हरलीन ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की और इस तस्वीर में इनका जोश देखते ही बनता है।
अब वैलेंटाइन वीक आने में कुछ ही समय बाकी है और रिलेशनशिप को सबके आगे कबूल करने के लिए इससे बेहतर समय और क्या हो सकता है। हरलीन ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन भी डाला है ”High Sir!
#URI”. इस पोस्ट के शेयर होते ही महिला फैंस के दिल टूटने वाले कमैंट्स भी आने शुरू हो गए थे।
विकी कौशल इससे पहले कॉफ़ी विद करण शो में ये तो कबूल कर चुके थे कि वो एक सीरियस रिलेशनशिप में है पर इस बात का खुलासा नहीं हो पाया था की उनका लेडी लव आखिर है कौन। उरी फिल्म की सफलता के बाद अब वविकी कौशल ने इस बात का खुलासा भी कर दिया।
आपको बता दें हरलीन और विकी कौशल की मुलकात कुछ महीनों पहले एक करीबी दोस्त की पार्टी में हुई थी और उसके बाद से ही इन रिलेशनशिप में होने की खबरें उड़ने लगी थी। हरलीन प्रोफेशन से एक एक्ट्रेस और डांसर है साथ ही ये मुंबई के डांस वर्क अकादमी का हिस्सा भी है।
हाल ही में हरलीन ने एनडीटीवी ग्रुप को भी ज्वाइन किया है और लाइफस्टाइल चैनल एनडीटीवी गुड टाइम्स में बतौर टीवी होस्ट काम कर रही है। साथ में इनके पर कई बड़े ब्रांड्स के टीवी कमर्शियल और प्रिंट ऐड्स भी है।
हरलीन ने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में हॉलीवुड की शार्ट फिल्म कंट्री ऑफ़ बॉडीज : बॉम्बे इन डांस से की थी। इसके बाद उनका लम्बोर्गिनी डांस भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। यही हरलीन सेठी अब विकी कौशल की गर्लफ्रेंड है।
हरलीन आखिरी बार ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज ब्रोकन बट ब्यूटीफुल में बतौर एक्ट्रेस नजर आयी थी जिसमे उनके अपोजिट विक्रांत मास्सी मुख्य भूमिका में थे। इस वेब सीरीज के लांच के दौरान विक्रांत ने एक पोस्ट भी शेयर किया था जिसमे विक्रांत के साथ हरलीन और विकी कौशल नजर आ रहे थे।
देखिये हरलीन का डांस विडियो :
https://www.instagram.com/p/BrURqzZhWJW/