बॉलीवुड की देसी गर्ल पिछले काफी समय से बॉलीवुड से दूर हैं। और अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में काफी व्यस्त हैं। प्रियंका फिलहाल आजकल क्वांटिको की तीसरी सीरीज की शूटिंग कर रही हैं। और इसके ठीक बाद वह 2 हॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आने वाली हैं। प्रियंका बॉलीवुड में कई सारी हिट फिल्में दे चुकी हैं।प्रियंका को कई स्टार्स भी मिस करते हैं और रणवीर सिंह भी उन्हें एक बार फिर से बॉलीवुड फिल्मों में काम करते हुए देखना चाहते हैं। प्रियंका ने कल देर रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है और इसमें रणवीर प्रियंका से बोलते हैं कि अब वह बॉलीवुड में वापस आ जाएं।
रणवीर के इस सवाल का जवाब देते हुए प्रियंका कहती हैं कि, ऐसा होने वाला है रणवीर। प्रियंका के इस जवाब से यह तो साफ हो गया है कि अब वह जल्द ही बॉलीवुड में वापसी करने वाली हैं और एक बार फिर देसी गर्ल बॉलीवुड में नजर आने वाली हैं।
Thank you @RanveerOfficial for being such a rock star and your message on #InternationalWomensDay is so important and “Intelligent” lol❤ Full discussion on my Instagram story! pic.twitter.com/pJ6Yddiorh
— PRIYANKA (@priyankachopra) March 9, 2018
गौरतलब है कि प्रियंका ने 8 मार्च यानी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रणवीर के साथ लाइव चैट की और इसी दौरान उन्होंने इस बात का खुलासा किया।गौरतलब है कि इस दौरान रणवीर ने प्रियंका को यह भी बताया कि उन्होंने इंटरनेशनल वुमेन्ड डे पर स्कर्ट पहनी क्योंकि उनकी फिल्म ‘गली ब्वॉय’ की निर्माता जोया अख्तर ने सबको सेट पर स्कर्ट पहन कर आने के लिए कहा था।
रणवीर ने बताया कि सेट पर सभी लड़के, टीम के लोग स्कर्ट पहन कर आए थे। वहीं प्रिंयका की बात करें तो उनका अमेरिकन टीवी सीरीज ‘क्वांटिको’ अप्रैल से ही ऑन एयर होने वाला है। वहीं वह जल्द ही ‘ए ब्वॉय लाइक जेक’ और ‘इजंट इट रोमेंटिक’ फिल्म में नजर आएंगी।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये की पंजाब केसरी अन्य रिपोर्ट