KGF स्टार यश आज किसी पहचान के
मोहताज नहीं है। यश इस समय देश में पापुलर एक्ट्रर्स से एक है। सिर्फ साउथ सिनेमा
ही नहीं यश को पूरे देश से भरपूर प्यार मिल रहा है। यश सोशल मीडिया पर कम एक्टिव
रहते है लेकिन समय-समय पर फैंस को अपडेट रखते है। यश की वाइफ राधिका भी सोशल
मीडिया पर कुछ ही मौकों पर पोस्ट करती हैं। हाल ही में यश की पत्नी और एक्ट्रेस
राधिका ने अपने बेटे यथर्व की वीडियो शेयर कर खास कैप्शन लिखा है। फैंस को ये
वीडियो काफी पसंद आ रहा है।
वीडियो में KGF स्टार यश अपने बेटे को
बार-बार ‘गुड बॉय डैडी’ बुलवाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन यथर्व अपने पापा की
बात मना करते हुए ‘बैड बॉय डैडी’ कहते दिख रहे हैं। वीडियो में यश पूरी कोशिश कर रहे हैं यथर्व
से अपनी तारीफ करवाने की मगर वो कामयाब नहीं होते दिख रहे है।
वीडियो में आगे जब यश अपने
बेटे से मम्मा के बार में पुछते हैं तो यथर्व का तुरंत जवाब आता है ‘मम्मा गुड गर्ल है।’ वीडियो के अंत में यश बोलते
है कि वो बेस्ट हैं, इसपर उनके बेटे तुरंत जवाब देते हैं-‘नहीं’। राधिका अपने बेटे के
ताऱीफ से खुश होते हुए इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट की साथ ही कैप्शन में
लिखी-‘फैसला आ चुका है।’
आपको बता दें कि राधिका भी
कन्नड़ सिनेमा के टॉप एक्ट्रेसेज में से एक है। यश और राधिका की पहली मुलाकात साल 2007
में एक टीवी शो के सेट पर हुई थी। दोनों ने इस शो में साथ काम किया था। जिसके बाद
दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। यश-राधिका कन्नड़ में कई हिट फिल्में साथ किये
हैं जिनमें ‘ड्रामा’ और ‘मिस्टर एंड मिसेज रामाचारी’ भी शामिल है। 2016 में दोनों ने
शादी कर ली। 2018 में यश-राधिका के घर एक नन्ही परी आयरा का जन्म हुआ और साल 2019
में राधिका बेटे यथर्व को जन्म दी। हालांकि बच्चों के जन्म के बाद राधिका बड़े
पर्दे पर दिखाई नहीं दी है। राधिका ने अभी अपने कमबैक को लेकर भी कोई घोषणा नहीं
की है।