BREAKING NEWS

राहुल गांधी के अदालती मामले पर राखी जा रही है नज़र : अमेरिकी अधिकारी ◾नवरात्रि के सातवें दिन, मां कालरात्रि की पूजा करने से दूर हो जाते हैं सारे तंत्र-मंत्र, ऐसे करें पूजा◾फर्जी दस्तावेजों पर पुलिस को जमीन बेचने के आरोप में भाजपा नेता अमेठी से गिरफ्तार◾आज का राशिफल (28 मार्च 2023)◾भव्य स्वागत देखकर भावुक हुए सम्राट चौधरी, कहा: विरोधियों का सुपड़ा साफ कर आपके कर्ज को उतारने का प्रयास करूंगा◾नितिन गडकरी ने कहा- स्मार्ट सिटी के विकास में सार्वजनिक निजी भागीदारी महत्वपूर्ण◾केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लगाया आरोप, संसद नहीं चलने दे रही कांग्रेस ◾कर्नाटक: BJP विधायक मदल विरुपक्षप्पा की बढ़ी मुश्किलें, रिश्वत मामले में HC ने खारिज की जमानत याचिका ◾राहुल गांधी को बड़ा झटका, 22 अप्रैल तक खाली करना होगा सरकारी बंगला◾Umesh Pal Case: कड़ी सुरक्षा के बीच नैनी जेल पंहुचा माफिया अतीक, कल कोर्ट में होगा पेश ◾गृह मंत्री अमित शाह के कर्नाटक दौरे के दौरान सुरक्षा में सेंध, दो छात्र गिरफ्तार◾चुनाव कानून के उल्लंघन को लेकर उतर प्रदेश में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की समय सीमा बढ़ा दी गई ◾ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने असामाजिक आचरण के खिलाफ शुरू किया अभियान ◾US Banking Crisis: संकट में डूबे SVB को मिला सहारा, इस बड़े बैंक ने खरीदा ◾STT दर में सुधार के लिए वित्त मंत्री सीतारमण ने वित्त विधेयक में संशोधन पेश किया◾आकांक्षा दुबे Suicide केस में भोजपुरी सिंगर के खिलाफ मामला दर्ज, Actresss की मां ने की थी शिकायत◾अमृतपाल सिंह के नेपाल में छिपे होने की आशंका, भारत ने पड़ोसी देश से किया ये अनुरोध ◾मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में फसल क्षति का आकलन एक सप्ताह में पूरा करने के दिए निर्देश◾बिहार की सियासत में हलचल, खरना का प्रसाद खाने भाजपा नेता के घर पहुंचे नीतीश, शुरू हुई नई चर्चा ◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर कोलकाता पहुंचीं◾

सैंटा बने विजय देवरकोंडा ने फैंस को दिया ये शानदार तोहफा, इन चार जगहों पर फ्री में घूमने का मिला ऑफर

साउथ के सुपरस्टार कहे जाने वाले विजय देवरकोंडा अब बॉलीवुड के भी स्टार बन चुके हैं। दरअसल इस साल विजय ने बॉलीवुड में अपनी खूब फैन फोल्लोविंग बनाई हैं। वही विजय के फैंस जितना उन्हें प्यार देते हैं उतना ही प्यार विजय भी फैंस को प्यार देते हैं। ऐसे में क्रिसमस के मौके पर विजय एक बार फिर अपने फैंस के सामने एक अनोखा गिफ्ट लेकर आ गए हैं। जिसे देख हर किसी के होश उड़ गए हैं। 

दरअसल विजय ने बॉलीवुड में इस साल खूब नाम कमाया हैं। वही विजय अपने फैंस को खास अंदाज में धन्यवाद देते हैं। ऐसे में क्रिसमस के मौके पर विजय एक बार फिर सैंटा बनकर अपने फैंस के लिए एक ख़ास तोहफा लेकर हाजिर हो गए हैं।जहां विजय देवरकोंडा ने अपने 100 फैंस को अपनी तरफ से ट्रिप पर भेजने की प्लानिंग की है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर इसकी अनाउंसमेंट भी की है, जिसके बाद से यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनके इस कदम की तारीफ कर रहे हैं।

विजय देवरकोंडा ने पांच साल पहले एक ट्रेडिशन शुरू किया था, जिसका नाम 'देवरा सैंटा' है। इसका हिस्सा होने के नाते एक्टर हर बार अपने फैंस के लिए कुछ नया करते हैं। जब से यह ट्रेंड शुरू हुआ है, तब से वह हर साल क्रिसमस पर फैंस को कुछ न कुछ सरप्राइज देते रहते हैं। 

इस बार उनके इस ट्रेंड की पांचवी एनिवर्सरी है। ऐसे मौके पर भी विजय ने फैंस को स्पेशल क्रिसमस गिफ्ट दिया है। इस ट्रेंड के जरिये इस बार विजय अपने 100 फैंस को पेड ट्रिप पर भेजने की तैयारी में हैं। एक्टर ने 25 दिसंबर को यह प्लान फैंस के साथ शेयर किया।

प्लान शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, 'एक परंपरा है जो पांच साल पहले शुरू की थी। इस साल मेरे पास शानदार आइडिया आया है। मैं आपमें से 100 लोगों को पेड ट्रिप पर भेजना चाहता हूं। डेस्टिनेशन चुनने में मेरी करें। #Devarasanta2022' इसके बाद विजय ने चार ऑप्शन दिए जहां वह फैंस को भेजना चाहते हैं। यह ऑप्शन हैं- माउंटेन ऑफ इंडिया, बीचेस ऑफ इंडिया, कल्चर ट्रिप ऑफ इंडिया और डेसर्ट ऑफ इंडिया। यानी की वह फैंस को उनकी ही पसंदीदा जगह पर भेजेंगे।

वही विजय का अब यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। फैंस विजय के इस अनोखे सरप्राइज की खूब तारीफ करते हुए भी नजर आ रहे हैं। पांच सालों से विजय अपने फैंस को इसी तरह के अनोखे सरप्राइज देते आ रह हैं। वही विजय की हाल ही में बॉलीवुड में फिल्म लाइगर आई थी। 

जिसमे विजय के साथ अनन्य पांडेय भी मुख्य भूमिका में नजर आई थी। हालांकि एक्टर की ये फिल्म परदे पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। इसके बावजूद विक्की के फैंस उन्हें ढेरो प्यार डेट हुए नजर आते है।