जैसा कि अब सभी लोग बेहतर तरीके से जान गए हैं कि विराट और अनुष्का की शादी को 1हफ्ता हो चुका है लेकिन अभी भी इनके फैन्स बेसबरी से इस न्यू ली मेरिड की हर एक अपडेट जानने के लिए और ज्यादा बढ़ती ही जा रही है। विराट औैर अनुष्का की छोटी से छोटी खबर से लेकर हर एक तस्वीर को लेकर फैन्स में एक अलग सा क्रेज है।
अब इस जोड़ी की एक ओर फोटो सामने आई है जिसमें अनुष्का और विराट दोनों ही बेहद चुलबुले अंदाज में देखने को मिल रहे हैं। इस फोटों में विराट फोटो को क्लिक करते हुए अजीब-अजीब तरह के चेहरे बना रहे हैं।
जिस पर अनुष्का दिल खोल कर हंसती हुई दिखाई दे रहीं हैं। इस तस्वीर में विराट जहां काले कपड़े पहने नजर आ रहे हैं वहीं अनुष्का ने गोल्डन रंग के कपड़े पहने हुए हैं। फोटों में इन दोनों की जोड़ी और भी ज्यादा प्यारी लग रही है। माना यह जा रहा है कि यह फोटो शादी से पहले की ही जिसमें उनके दोनों ओर ब्राइड्समेड्स भी बैठे हुए हैं।
A post shared by Dec 17, 2017 at 1:45am PST
शादी से पहले की इस फोटो में यह साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह से इस जोड़ी ने शादी के हर पल को मस्ती के साथ जिया था। शादी के पहले की तैयारियों से लेकर शादी के 7 फैरों तक भी विराट और अनुष्क एक दम परफेक्त कपल नजर आते हैं।
बता दें कि अभी हाल ही में ही विराट और अनुष्का की हनीमून की पहली फोटो सामने आई थी। इस फोटो में विरुष्का दोनों ही यूरोप की वादियों के बीच रोमाटिंक पोज देते नजर आ रहें थे। दोनों ने ठंड के कपड़े पहनें हुए थे और अनुष्का के हाथों में मेंहदी और डायमंड रिंग नजर आ रही थी।
बता दें कि अभी यह जोड़ी यूरोप में कहीं हनीमून मना रही हैं।जहां से वह सीधे अपने देश वापस आ जाएंगे। हनीमून से लौटने के बाद इस कपल ने 2 रिसेप्शन भी रखें हैं।
पहला रिसेप्शन जो कि 21 दिसंबर को दिल्ली में अपने रिश्तेदारों के लिए और दूसरा रिसेप्शन 26 दिसबंर जो कि मुंबई में फिल्मी हस्तिओं और खेल जगत के दिग्गजों के लिए होगा।
विराट अनुष्का नए साल का जश्न साउथ अफ्रीका में मनाएंगे और वहां से लौटने के बाद वह अपने काम में व्यस्त हो जाएंगे।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ