आज हर तरफ महिला दिवस मनाया जा रहा है। ऐसे में सभी इस ख़ास दिन के लिए महिलाओं को बधाइयां दे रहे हैं और उनके लिए ये दिन और भी ख़ास बनाने की कोशिशों में जुटे हुए है। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के लिए भी ये दिन और भी ख़ास हो गया है और इसे ख़ास बनाने वाले कोई और नहीं बल्कि उनके पति विराट कोहली है। दरअसल, अब क्रिकेटर विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का और बेटी वामिका की फोटो और एक इमोशनल पोस्ट लिखकर विमेंस डे की शुभकामनाएं दीं।
विराट ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें अनुष्का वामिका को गोदी में लेकर उसके साथ खेलती दिखाई दे रही हैं। तस्वीर के साथ विराट ने लिखा- “एक बच्चे का जन्म होते देखना बेहद दिल दहलाने वाला, एकदम अविश्वसनीय और बेहतरीन एक्सपीरियंस है, जो एक इंसान को हो सकता है।”
विराट ने आगे लिखा -“वो देखने के बाद आपको महिलाओं की असली ताकत और दिव्यता का पता चलता है, साथ ही समझ आता है कि भगवान ने उनके अंदर एक जिंदगी क्यों बनाई। क्योंकि वो हम मर्दों से कहीं ज्यादा ताकतवर हैं। हैप्पी विमेंस डे मेरी जिंदगी की सबसे दयालु और शक्तिशाली महिला को और उसको जो बड़ी होकर बिल्कुल अपनी मां जैसी बनेगी। और साथ ही दुनिया की सभी बेहतरीन महिलाओं को भी महिला दिवस की शुभकामनाएं।”
विराट के इस पोस्ट पर अब फैंस फिदा हो गए हैं और जमकर लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर क्रिकेटर्स तक सभ उनके पोस्ट पर रियेक्ट करते नज़र आ रहे है। वही फैंस भी विराट के पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें प्यार देने से पीछे नहीं हट रहे। ये पहली बार नहीं है जब विराट ने अनुष्का शर्मा की तारीफ में पोस्ट किया हो। विराट हमेशा से अनुष्का शर्मा को अपनी जिंदगी बेहतर बनाने वाली महिला बताते आए हैं। विराट कोहली का कहना है कि अनुष्का ने उन्हें एक बेहतर इंसान बनाया है।