बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय इन दिनों अपने एक वीडियो को लेकर खूब चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल अभिनेता का हाल ही में वैलेंटाइन डे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से छाया हुआ है। इतना ही नहीं अपने इस वीडियो की वजह से विवेक ओबेरॉय काफी बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं।
दरअसल इस वीडियो में अभिनेता ट्रैफिक के नियमों को तोड़ते हुए नजर आए हैं,जिसके सामने आने के बाद मुंबई की ट्रैफिक पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। इस वायरल वीडियो में अभिनेता बिल्कुल फिल्मी अंदाज में सड़कों पर बाइक दौड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं,वो भी बिना हेलमेट और मास्क लगाए हुए।
ऐसे में विवेक का यह वीडियो खूब सुर्खियों में बना हुआ है और काफी तेजी से वायरल भी हो रहा है। विवेक ओबेरॉय का यह वीडियो बीती 14 फरवरी का है,जो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। इस वीडियो में अभिनेता रात के वक्त मुंबई की सड़कों पर बाइक तेज रफ्तार में दौड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं,मगर इसमें ना तो उन्होंने हेलमेट और ना ही मास्क पहना हुआ है। इसके साथ ही बैकग्राउंड में उनकी फिल्म साथिया का म्यूजिक सुनाई दे रहा है।
https://t.co/lUzdbP55co
— Vivek Anand Oberoi (@vivekoberoi) February 14, 2021
What a start of this lovely valentine's day with Main, Meri patni aur woh! A refreshing joyride indeed!
.
.
.@harleydavidson#WohAaGayi #HarleyDavidson #valentinespecial #loveforbikes #bikesofinstagram #loveandwheels#vroomValentine pic.twitter.com/THXrBllOVi
वैसे इस वीडियो में आप विवेेक ओबेरॉय को फिल्मी अंदाज में पत्नी प्रियंका के साथ वैलेंटाइन डे मनाते हुए देखा जा सकता है। लेकिन रोमांटिक अंदाज में बाइक चलाना अब कहीं न कहीं विवेक को काफी ज्याद भारी पड़ गया है।
इस वीडियो के सामने आने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 188,269 मोटर वेहिकल एक्टर की धारा 129,177 और एपेडेमिक एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की है और बिना हेलमेट बाइक चलाने पर 500 रुपए का चालान भी काटा है।