तारक मेहता का उल्टा चश्मा में लेखक तारक मेहता का किरदार अदा करने वाले सचिन श्रॉफ दूसरी बार शादी के बंधन में बंधे 42 साल की उम्र में एक्टर दूसरी बार दूल्हा बने हैं जिसके लिए काफी सुर्खिया बटोर रहे हैं। सोशल मीडिया पर सचिन श्रॉफ की शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की गई है।
सचिन श्रॉफ ने चांदनी संग रचाई शादी
सचिन श्रॉफ ने 25 फरवरी 2023 को इवेंट ऑर्गेनाइजर और इंटीरियर डिजाइनर चांदनी कोठी के साथ सात फेरे लिए दोनों एक दुसरे को काफी समय से डेट भी कर रहे थे और आखिकार शादी के बंधन में भी बंध गए। अब कपल की शादी की पहली तस्वीरें सामने आई हैं। अपने इस दिन के मौके पर सचिन ने ऑरेंज कलर की शेरवानी पहनी हुई थी जिसमे वह काफी जच रहे थे।
तो वहीं उनकी दुल्हनिया चांदनी ब्लू कलर के हैवी एंब्रॉयडरी वाले लहंगे में नजर आई। इस लुक को और भी खूबसूरत बनाने के लिए उन्होंने ऑरेंज दुपट्टा कैरी किया हुआ था और साथ ही हैवी ज्वेलरी से खुद को और भी ख़ूबसूरती से सजाया हुआ था।
शादी में शरीख हुआ पूरा TMKOC का परिवार
जी हाँ…! सचिन श्रॉफ के इस खास दिन को और भी खास बनाने के लिए उनकी शादी में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की पूरी शो कास्ट शामिल हुई। TMKOC की टीम ने लड़के वाले बनकर जमकर मस्ती-मज़ाक करते नजर आए। इस दौरान जेनिफर मिस्त्री, अंबिका रंजनकर और सचिन की रील वाइफ सुनयना फौजदार, पलक सिंधवानी, कुश शाह, तन्वी ठक्कर, यश पंडित, स्नेहा भावसार, किशोर शहाणे, शीतल मौलिक, मुनमुन दत्ता, और नीतीश भलूनी की भी तस्वीरें भी सामने आयी हैं।
कॉकटेल पार्टी में धमाल मचाते नज़र आये ये सितारे
शादी से पहले भी कई सितारे सचिन की खुशियों में और चार-चाँद लगते दिखाई दिए जब इस कपल ने अपनी कॉकटेल पार्टी ऑर्गेनायज़ की। इस कपल की कॉकटेल पार्टी की फोटोज भी अब सामने आईं हैं, जिसमें आइवरी गाउन में ब्राइड चांदनी और ब्लैक सूट-बूट में ग्रूम सचिन काफी हैंडसम लग रहे थे। बता दें कि सचिन श्रॉफ की ये दूसरी शादी है।
उनकी पहली शादी टीवी एक्ट्रेस जूही परमार से हुई थी जिसके बाद इनके रिश्ते में आयी खटास से ये कपल अलग हो गया था। इस कपल ने 15 फरवरी साल 2009 में शादी की थी। शादी के कुछ साल बाद ये कपल पेरेंट्स बना। दोनों ने बेटी समायरा का स्वागत किया, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। शादी के करीब नौ साल बाद कपल ने तलाक ले लिया। दोनों साल 2018 में अलग हो गए थे।