बॉलीवुड से लेकर रानीति जगत तक जिस कपल के चर्चे हो रहे हैं उनके नाम से तो आज सभी वाखिफ हैं। फेमस एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा का नाम इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। 13 मई की शनिवार को परिणीति चोपड़ा आम आदमी पार्टी के सासंद राघव चड्ढा के साथ सगाई रचाने जा रही हैं। जिसके लिए ना सिर्फ देश बल्कि विदेशो से भी इनके फ्रेंड्स और रिश्तेदार इनकी इंगेजमेंट अटेंड करने आ रहे हैं।
लंबे समय से परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा के अफेयर की सुर्खियां बनी हुईं हैं। जिसके चलते कई बार दोनों को रेस्टुरेंट और डिनर डेट्स से स्पॉट किया गया हैं। इस बीच परिणीति की कजिन और सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा (Madhu Chopra) ने भी परी और राघव की सगाई को लेकर अपना रिएक्शन दिया है।
परी-राघव की सगाई को लेकर क्या बोलीं मधु चोपड़ा
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई से जुड़ी खबरें लगातार सामने आ रही हैं। दोनों के घरो को भी चमचमाती लाइटों से सजा दिया गया हैं। इस बीच इन दोनों की सगाई को लेकर प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान खास बातचीत की है। मधु ने कहा है कि- “परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई को लेकर मैं काफी खुश और एक्साइटेड हूं, हमारा आशीर्वाद हमेशा इन दोनों के साथ रहेगा. इस तरह से सगाई से पहले मधु चोपड़ा ने परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को बेस्ट विशेस भी दे दी हैं”.
खबर है कि दिल्ली के कपूरथला हाउस में होने वाली परी और राघव की सगाई की गेस्ट लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा उनके पति निक जोनस और मां मधु चोपड़ा का नाम भी शामिल हैं। ऐसे में ये कहा जा सकता है कि कल फैमिली फंक्शन में ये सभी एक साथ नजर आने वाले हैं। साथ ही इस ख़ुशी के माहौल में राजीनीति जगत से भी कई बड़ी हस्तियां अपनी शिरकत देती नज़र आएँगी।
जानिए परी और राघव की सगाई की डिटेल्स
13 मई यानी कल राजधानी दिल्ली के कनॉट पैलेस के निकट कपूरथला हाउस में बी टाउन एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की सगाई का खास प्रोग्राम रखा जाएगा। मीडिया रिपोर्टस में ये भी बताया जा रहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित राजनीति के गलियारे से लेकर बॉलीवुड के फिल्मी सितारे भी परी और राघव की सगाई में शामिल हो सकते हैं। तो ये कहना गलत नहीं होगा की इनकी सगाई में बॉलीवुड से लेकर राजनीती जगत का मेल होता दिखेगा।