बॉलीवुड के मोस्ट लवबल कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इस साल अपनी शादी पहली एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं उनके इस खास मौके पर उन्हें परिवार से लेकर दोस्तों और चाहने वालो की भर-भर कर शुभकामनाये और प्यार मिल रहा हैं।
और उनकी इस ख़ुशी को और भी ज़्यादा बढ़ाने के लिए उनकी बेटी राहा कपूर भी उनके साथ हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की किस तरह इस कपल के प्यार की शुरुआत हुई? तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि कैसे ये दो एक्टर्स बने रील लाइफ से लेकर रियल लाइफ के कपल।
बचपन का प्यार हुआ मुकम्मल
भई बचपन के क्रश से शादी करने का सपना तो हर कोई देखता है लेकिन आलिया भट्ट का यह सपना तो पूरा भी हुआ है जो उनके रणबीर कपूर आलिया भट्ट के क्रश हुआ करते थे वो आज उनके जीवन साथी भी बन गए। और दोनों आज एक बच्ची के माता-पिता भी हैं।
भट्ट खानदान की बेटी ने अपनी 11 साल की उम्र में जब आलिया भट्ट संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘ब्लैक’ के लिए ऑडिशन देने आई थीं तब उन्होंने पहली बार में ही रणबीर कपूर को देखते ही अपना दिल दे दिया था। आलिया को रणबीर इस कदर पसंद आ गए थे कि उन्होंने इस बात को कई बार इंटरव्यूज और कई टॉक शोज़ में ज़हीर भी किया था।
लेकिन सही मायनो में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की प्रेम कहानी की शुरुआत फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट से हुई थी। जब दोनों ने पहली बार एक दूसरे संग स्क्रीन शेयर की थी और उसी दौरान इनके प्यार ने भी अपनी दस्तक दी। आलिया ने कॉफी विद करण में बताया था कि एयरप्लेन में एक दूसरे के पास बैठे हुए इनकी केमिस्ट्री में इन्हें स्पार्क दिखा था और बस तभी इनके प्यार की घंटी बज उठी और दोनों में अट्रैक्शन बढ़ गया।
शादी के बाद किया बेटी का वेलकम
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने सबसे पहले अपने रिलेशनशिप पर मोहर तब लगाई थी जब वह साल 2018 में सोनम कपूर की शादी में एक साथ पहुंचे थे। वही से इनके बीच की केमिस्ट्री दो एक्टर्स से ज़्यादा ही देखने को मिलने लगी थी। जिसके बाद 5 साल तक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी करने का फैसला लिया और साल के अंदर ही दोनों माता-पिता भी बन गए। आज ये एक प्यारी सी बच्ची के माँ-बाप बन चुके हैं जिसका स्वागत इन्होने साल 2022 के नवंबर में किया।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने शादी अपने आशियाने वास्तु में की थी। उसी वास्तु में जहां पर इन्होंने अपनी जिंदगी के खूबसूरत लम्हे बिताए हैं। और इस शादी में इनके परिवार वाले और करीबियों ने ही हिस्सा लिया था। आलिया भट्ट से शादी रचाने के बाद रणबीर कपूर फैमिली मैन बन गए हैं।
अब वह ज़्यादा से ज़्यादा समय अपनी बेटी राहा और वाइफ आलिया के साथ ही बिताते नज़र आते हैं। चॉकलेट बॉय की इमेज छोड़ रणबीर कपूर का ये फैमिली मैन वाला अवतार उनके चाहने वालों को बेहद पसंद आ रहा है जिसके लिए वह उन्हें काफी अप्रिशिएट भी करते हैं।