बॉलीवुड के मशहूर निर्माता निर्देशक में से एक कहे जाने वाले कारन जौहर आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। करण यश जौहर और हीरू जौहर के बेटे हैं। अपने पिता के निधन के बाद करण ने ही धर्मा प्रोडक्शन को संभाला और आज इतने बड़े मुकाम पर ला दिया है। करण इंडस्ट्री के बेहद स्टाइलिश सेलेब्रिटी हैं। इतने ऐज में भी कारन ने जिस तरह से खुद को फिट रखा हैं वो वाकई काबिले तारीफ हैं। कारन की ड्रेसिंग सेंस की बात कर ले या फिर उनकी बॉडी फिटनेस को दोनों ही लाजवाब होती हैं। अब सवाल तो ये सबके मन में उठ ही रहा होगा की आखिर करण कैसे खुद को इतना फिट रख लेते हैं। तो आज के इस रिपोर्ट में हम उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी फिटनेस का राज बताते हैं।
करण ने 17 किलो वजन किया था कम
दरअसल अपने करियर की शुरुआत में करण जौहर हैवी वेट हुआ करते थे, लेकिन उन्होंने खुद की फिटनेस पर जल्द ही ध्यान देना शुरू कर दिया। 2017 में करण का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिला। करण ने अपनी कमर के साइज को 11 इंच घटाया था। इसके लिए उन्होंने चार महीनों में 17 किलो वजन घटाया था। करण को इसके लिए खूब मेहनत करनी पड़ी। वही उनकी ट्रांसफॉर्मेशन को देख सब हैरान रह गए थे।
करण ने ऐसे किया खुद को फिट
वही करण ने 2017 में फिटनेस ट्रेनर कुणाल गिर को अप्रोच किया। इसके बाद उन्होंने वर्कआउट के साथ स्ट्रिक्ट डाइट प्लान फॉलो किया। करण तीन दिन पूल में हाई इंटेंसिटी वाला वर्कआउट और वेट ट्रेनिंग करते थे।करण ने अपनी डाइट में सब्जियों को शामिल किया। वह हर तीन घंटे में कुछ खाते थे। उनकी डाइट में अंडे भी शामिल थे, जो ओमेगा तीन से भरपूर थे। लेकिन सबसे मजेदार बात ये थी कि इन अंडों के लिए मुर्गी को भी स्पेशल डाइट दी गई थी।
करण ने चेहरे के लिए भी कराई थी सर्जरी
वही करण जौहर ने अपनी फिटनेस के साथ-साथ अपनी लुक्स पर भी ख़ास ध्यान देते थे। जहा कारन ने कोमेस्टिक सर्जरी का भी इस्तेमाल किया था। और इस बात का खुलासा खुद कारन ने अपने शो कॉफ़ी विद करण में किया था। जहां करण ने कहा था की ‘ये मैं हूं, ये मेरा चेहरा। हां, मैंने बोटोक्स कराया है। मैंने कोलाजन भी लिया और अपनी नाक को फिक्स कराया है। मैंने हर वो चीज की जो स इंडस्ट्री में सभी लोग करते हैं। वही कई बार उन्हें अपने अतरंगी कपड़ों के लिए ट्रोल भी किया गया है, लेकिन उन्होंने अपने फैशन सेंस से एक अलग पहचान बनाई है।