बीती रात मुंबई में हुए ‘नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेलिब्रेशन डे सेकंड’ में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के कई सेलिब्रिटीज को न्योता भेजा गया था। वहीं इस इवेंट में पहुंचकर सभी ने खूब रंग जमाया, हॉलीवुड से तो कई कलाकरो को इंडियन लुक में चमकते हुए देखा गया तो वही बॉलीवुड सितारों को फ्लोर पर जमकर आग लगाते हुए। जिसकी कई फोटोज वीडियोज अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं।
इस फंक्शन में कई सितारों ने स्टेज पर परफॉर्म किया और जमकर महफिल लूटने का काम किया। उसी दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रणवीर सिंह प्रियंका चोपड़ा को किस करते हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन हॉलीवुड एक्ट्रेस गिगी हदीद को गोद में उठा लेते हैं और थिरकते हुए नज़र आते हैं।
रणवीर ने प्रियंका को किया किस
रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा का जो वीडियो अब तेज़ी से वायरल होता हुआ सामने आया है, उसमें दोनों स्टेज पर फिल्म दिल धड़कने दो के गाने गल्ला गुड़ियां पर परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। वहीं परफॉर्मेंस के दौरान रणवीर प्रियंका को किस करते हैं। अगर बात दोनों के लुक की करें तो खिलजी एक्टर रणवीर ब्लैक पैंट के साथ शिमरी जैकेट पहने नजर आ रहे हैं तो वहीं उनके साथ प्रियंका ने मल्टी कलर की हाई स्लिट गाउन पहन रखी है। दोनों का परफॉर्मेंस काफी शानदार लग रहा है।
वरुण ने गिगी हदीद को उठाया गोद में
इस कार्यक्रम में हॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस गिगी हदीद भी अपनी शिरकत दी थी। वहीं वरुण धवन के साथ वो भी स्टेज पर खूब थिरकती हुई नजर आईं। वीडियो में वरुण स्टेज पर डांस करते नजर आ रहे हैं। तो वहीं वो तभी स्टेज पर गिगी को लेकर आते हैं और फिर उन्हें अपने गोद में उठा लेते हैं और उनके गालों पर किस करते हैं फिर बस वहां के माहौल में रंग ही जम जाता हैं।
इस दौरान वरुण व्हाइट कलर की बनियान और पैंट पहने नजर आ रहे हैं। वहीं गिगी हदीद साड़ी लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने व्हाइट कलर की साड़ी पहन रखी है, जो गोल्डन कलर से बॉर्डर्ड हैं। बता दें, इस इवेंट में हॉलीवुड से गिगी हदीद के अलावा जेंडाया और एक्टर टॉम हॉलैंड ने भी शिरकत की।