बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर अनुराग कश्यप आज किसी पहचान के मौहताज नहीं हैं। अनुराग ने बॉलीवुड में कई ऐसी ब्लॉकबस्टर फ़िल्में दी हैं। जो आज भी लोगों के फेवरट के लिस्ट में शामिल हैं। वही अनुराग कस्यप इन दिनों चर्चा का विषय बने हैं। और ये चर्चा उनकी फिल्मों को लेकर नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ यानी उनकी बेटी को लेकर अनुराग भी सोशल मीडिया पर जमकर छाए हुए हैं। दरअसल बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई स्टारकिड्स ऐसे हैं, जो अपने पेरेंट्स की तरह शोबिज में अपना करियर बनाते हैं. लेकिन बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने एक्ट्रेस बनने के बजाए सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बनना पसंद किया। अब सबके मन में ये सवाल तो जरूर होगा की आखिर कौन हैं आलिया कश्यप। तो कहलिए आपके इस सवाल का जवाब हम देते हैं इस रिपोर्ट में
कौन हैं आलिया कश्यप
दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नाम खूब चर्चा का विषय बना हाउ हैं और वो नाम हैं आलिया कश्यप। अनुराग कश्यप की डार्लिंग डॉटर आलिया कश्यप एक इंटरनेट और सोशल मीडिया सेंसेशन होने के साथ डिजिटल कंटेंट क्रिएटर भी है। आलिया कश्यप यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं। उन्होंने एक यूट्यूबर के तौर पर अपनी खास पहचान बनाई है। आलिया कश्यप का यूट्यूब पर Aaliyah Kashyap के नाम से चैनल है।आलिया कश्यप फेमस फिल्ममेकर अनुराग कश्यप और उनकी पहली पत्नी आरती बजाज की बेटी हैं।
यूट्यूब पर हैं 1 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर
वही आलिया के यूट्यूब चैनल पर 1 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। यूट्यूब पर आलिया काफी पॉपुलर हैं। उनके व्लॉग्स को काफी पसंद भी किया जाता है।यूट्यूब व्लॉग्स में आलिया कश्यप अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी हर चीज फैंस संग शेयर करती हैं. बॉयफ्रेंड शेन संग लिव इन रिलेशनशिप से लेकर लाइफस्टाइल, ब्यूटी और फैशन टिप्स भी देती हैं। और यही वजह है कि उनके व्लॉग्स यूथ के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हैं।
वही आलिया कश्यप के इंस्टाग्राम पर 277K फॉलोअर्स हैं। वही आलिया मुंबई में अपने अपार्टमेंट में बॉयफ्रेंड संग रहती हैं। आलिया आज के जमाने की बेबाक और बिंदास लड़की हैं, जो अपनी शर्तों पर अपनी जिंदगी जीना जानती हैं।