कौन हैं दो बार इतिहास रचने वाले रियल 'चंदू चैम्पियन ? जिनका किरदार निभाया कार्तिक आर्यन ने

कौन हैं दो बार इतिहास रचने वाले रियल ‘चंदू चैम्पियन ? जिनका किरदार निभाया कार्तिक आर्यन ने

कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म चंदू चैम्पियन का ट्रेलर रिलीज हो  चुका है  और लोग ये जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर असली चंदू चैम्पियन कौन हैं। कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म मुरलीकांत पेटकर की बायोपिक है जिन्हें चंदू चैम्पियन भी कहा जाता है। मुरलीकांत ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी संघर्ष किया था

  • मुरलीकांत ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी संघर्ष किया था 
  • कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म चंदू चैम्पियन का ट्रेलर रिलीज हो  चुका है 

कौन थे इतिहास रचने वाले मुरलीकांत ?

देश के लिए दो बार इतिहास रचने वाले  चंदू चैंपियन उर्फ मुरलीकांत पेटकर को कम लोग जानते हैं। वह पहले कुश्ती खेला करते थे। वह आगे स्पोर्ट्स में करियर बनाना चाहते थे, लेकिन परिवार के प्रेशर के आगे वह ऐसा नहीं कर पाये। फिर उन्होंने इंडियन आर्मी के लिए काम किया और इसके साथ अपने ख्वाब को भी पूरा किया। उन्होंने इंडियन आर्मी की तरफ से बॉक्सिंग की। पाकिस्तान के खिलाफ 1965 के युद्ध में मुरलीकांत को 9 गोलियां लगी थीं। वह इतनी बुरी तरह घायल हुए थे कि कोमा में चले गये थे। उन्होंने अपना एक हाथ भी खो दिया था। उन्होंने 1972 में जर्मनी में हुए पैरालिंपिक में देश के लिए गोल्ड मेडल जीता था। वह पहले गोल्ड मेडलिस्ट हैं। उन्होंने 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्विमिंग में 37.33 सेकंड के समय के साथ इतिहास भी रचा। उन्हें 2018 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

62655066

सिनेमाघरों में कब रिलीज़ होगी चंदू चैंपियन ?

कबीर खान निर्देशित फिल्म में मुरलीकांत पेटकर यानी ‘चंदू चैम्पियन’ का किरदार कार्तिक आर्यन  निभा रहे हैं। फिल्म का निर्माण साजिद नाडियावाला ने किया है। फिल्म 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। मुरलीकांत   पेटकर की भूमिका में  कार्तिक आर्यन  दमदार लगे। लोगों ने ट्रेलर की जमकर तारीफ की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + 7 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।