फिल्म ‘कमांडर’ फेम एक्टर विद्युत् जामवाला अपनी फिटनेस और हेल्थ को लेकर हमेशा बॉलीवुड के फिटमैन्स की लिस्ट में शुमार रहते हैं। लेकिन अब एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चाओं का विषय बनता नज़र आ रहे हैं।
दरहसल विद्युत् और फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी के बीच का रिश्ता खत्म हो गया है जिस कारन एक्टर लगातर सुर्ख़ियों में छाये हुए हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया था। और जल्द ही दोनों शादी भी करने वाले थे। दोनों 2 वर्षों तक एक-दूसरे को डेट करते रहे और अब अपना रिश्ता यूँ खत्म करते दिखे।
विद्युत जामवाल और नंदिता महतानी ने अलग होने का लिया निर्णय
अब एक न्यूज एजेंसी से जुड़े एक सूत्र ने हाल ही में बताया कि, ‘विद्युत जामवाल और नंदिता महतानी को वियना पांडे की बेटी की हल्दी सेरिमनी में साथ देखा गया। हालांकि, दोनों एक-दूसरे से दूर नजर आए। नंदिता महतानी और विद्युत जामवाल के अलग होने का कारण उनका सोशल सर्किट में कम घुलना-मिलना है। इसी के चलते दोनों के बीच दूरियां बढ़ रही थी।’
बता दे की इस कपल ने 2021 में ताजमहल के सामने फोटो खींचकर अपनी सगाई की घोषणा की थी। दोनों की फोटोज पर फैंस ने दिल खोलकर कमेंट्स किए थे और साथ ही इन्हे खूब शुभकामनाये दी थी। सूत्रों का यह भी कहना है कि दोनों एक-दूसरे के प्रति सम्मान रखते हैं। दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं और एक-दूसरे की सहायता करते हैं लेकिन अब इनका रिश्ता ऑफिसियल नहीं सिर्फ कासुअल रह चुका हैं।
डिनो मोर्या के साथ भी जुड़ चुका हैं नंदिता महतानी का नाम
गौरतलब हैं कि इससे पहले नंदिता महतानी का नाम डिनो मोर्या के साथ भी जोड़ा जा चुका है। हालांकि, बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। नंदिता महतानी बाय प्रोफेशन एक फैशन डिजाइनर है। वह कई सेलिब्रिटीज के लिए कपड़े भी डिजाइन करती हैं। इसे लेकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित रहते हैं। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करती नज़र आती है। उनका नाम भी काफी स्टाइलिश डिज़ाइनर की लिस्ट में जोड़ा जाता हैं।
एक्शन फिल्मो में हैं एक्सपर्ट
विद्युत जामवाल एक फिल्म अभिनेता है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्मो को दर्शको द्वारा काफी पसंद किया जाता है। वह एक्शन ओरिएंटेड फिल्में करने में एक्सपर्ट माने जाते हैं। उन्होंने कई कलाकारों के साथ भी काम किया है। उन्होंने कई फिल्मों में एक्शन सीन खुद ही डिजाइन किए है और फिर उन्हें किया भी खुद हैं। वह मार्शल आर्ट्स में भी एक्सपर्ट है। इसके बाद अब विद्युत् जामवाल के फैंस उनके इस ब्रेकअप की खबर से काफी दुखी है।