अब जल्द ही बॉलीवुड से राजनीती का संगम होने जा रहा हैं जी हाँ…! आज यानी 13 मई को परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा दिल्ली के कपूरथला हाउस में जोरों शोरों से सगाई करने के लिए तैयार बैठे हैं। उनके इस खास दिन की तैयारियां भी पूरे धूम-धाम से हो रही हैं। जिसके लिए देश विदेश से दोनों के स्पेशल गेस्ट भी आने शुरू हो चुके हैं।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई की खबरें बीते काफी दिनों से उड़ रही थीं। ऐसे में फाइनली ये जोड़ी अपने रिश्ते को नाम देने जा रही है। अपनी बहन की खुशियों में शामिल होने प्रियंका चोपड़ा भी उनकी सगाई के लिए दिल्ली पहुंच चुकी हैं। हाल ही में उन्हें एयरपोर्ट से निकलते हुए भी स्पॉट किया गया लेकिन वही एक और बात भी ऐसी थी जिसने सबके दिमाग में एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया
मालती और निक के बिना ही भारत पहुंची पीसी
और वो था पीसी का अपनी बहन की सगाई में अकेले ही पहुंचना। जी हाँ..! जहा एक और सभी पीसी को भारत में आता देख काफी खुश हुए तो वही दूसरी ओर सबके दिमाग में एक सवाल ये भी उठा की आखिर पीसी इस दिन पर अकेली क्यों आई हैं। ना तो उनके साथ उनके पति निक जोनस दिखाई दिए और ना ही इस बार प्रियंका बेटी मालती को साथ लेकर आईं।
लेकिन आपको बता दे कि मिली हुई जानकारी के मुताबिक निक जोनस साली परिणीति चोपड़ा की सगाई अटेंड नहीं कर पाएंगे। और अब निक जोनस के सगाई न अटेंड करने की वजह भी सामने आ चुकी है। जिसे सुन शायद आप लोग भी इनकी मजबूरी को समझेंगे।
क्यों अपनी साली की इंगेजमेंट में नहीं पहुंचे निक?
निक जोनस अपने दोनों भाइयों के साथ टूर पर निकले हैं। जिस वजह से वो परिणीति चोपड़ा की सगाई के लिए इंडिया नहीं आ पाएंगे। स्टेज शो के साथ-साथ जोनस ब्रदर्स के कई इंटरव्यू भी लाइन अप हैं। जिसके चलते ना चाहते हुए भी निक को अपनी साली की इंगेजमेंट मिस करनी ही पड़ेगी और इस बार उन्हें अपनी प्रोफेशनल लाइफ को पहले रखना पड़ेगा।
वैसे आपको बता दें परिणीति चोपड़ा अपने जीजू निक जोनस के साथ एक स्पेशल बॉन्ड शेयर करती हैं। प्रियंका और निक के साथ कई बार परिणीति की कई फोटोज़ देखि जा चुकी हैं जिसमे इनका स्पेशल बॉन्ड साफ़ नज़र आता हैं। बेशक आज वो उनकी सगाई नहीं अटेंड कर पाए हों लेकिन उन्होंने अपनी साली को मनाने का तरीका सोच तो लिया ही होगा।