प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के फेवरेट कपल है। लेकिन अब दोनों के बारे में चौंकाने वाली खबर सामने आई है। सोमवार, 22 नवंबर को प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा बायो में बदलाव किए। इस बदलाव के बाद से खबरों का बाजार गरमाया हुआ है। असल में प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम बायो से पति का सरनेम ‘जोनस’ हटा दिया है।
इसके बाद से कयास लगाए जाने लगे कि प्रियंका अपने अमेरिकी सिंगर और म्यूजिशियन पति निक जोनास से तलाक ले रही हैं। लोगों को लगने लगा कि प्रियंका और निक के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है और दोनों अलग होने वाले हैं। हालांकि प्रियंका एक कमेंट से खुलासा हो गया कि वह तलाक लेना चाहती हैं या अपने पति के साथ ही रहना चाहती हैं?
दरअसल, निक जोनास ने कुछ घंटे पहले इंस्टाग्राम पर अपने वर्कआउट का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें निक को हार्ड वर्कआउट करते हुए देखा जा सकता है। प्रियंका चोपड़ा ने तमाम रुमर के बीच इस पोस्ट पर कमेंट किया है। जो तलाक की अफवाहों को खारिज करता है। उन्होंने अपने कमेंट में इच्छा जताई है कि वह जिंदगी भर अपने पति के साथ रहना चाहती हैं और उनकी बांहों में मरना चाहती हैं।
प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने ज़रूर इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी है और तलाक की खबरों के गलत बताया है। बात करते हुए मधु ने कहा, ‘ये सब बकवास है, प्लीज़ अफवाहें ना फैलाएं’। मधु के इस बयान ने ये साफ कर दिया है कि प्रियंका-निक के अलगाव की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है,लेकिन लोगों को अब भी दाल में कुछ काला लग रहा है।
वैसे ये पहली बार नहीं है जब प्रियंका चोपड़ा और निकल जोनस के अलगाव को लेकर कोई खबर वायरल हुई हो। इससे पहले अभिनेता रहे कमाल राशिद खान ने भी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के अलग होने के कयास लगाए थे। केआरके ने आमिर खान और किरण राव के तलाक के अनाउंसमेंट के बाद भविष्यवाणी की थी कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी जल्दी ही अलग होंगे। अब ऐसे में प्रियंका के सोशल मीडिया को देख जो कयास लगाए जा रहे हैं यदि वो सही साबित हुए तो केआरके की भविष्यवाणी भी काफी हद तक सच साबित हो जाएगी।