31 मार्च को मुंबई में हुये नीता मुकेश अंबानी के कल्चरल सेंटर (NMACC) के ग्रैंड लॉन्च में जहां बॉलीवुड जगत से लेकर खेल जगत तक हर एक बड़ी हस्तियों ने अपनी शिरकत दी तो वही इस ग्रैंड लांच में अम्बानी खानदान के बड़े बेटे आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका मेहता को भी इस इवेंट में एंट्री लेते हुए देखा गया। इस ग्रैंड एंट्री के दौरान दोनों का लुक वाकई बेहद बेमिसाल था लेकिन कुछ ऐसा भी था जिस पर सबकी नज़रे जा रुक पड़ी। लेकिन आखिर वो था क्या…..?
इस फंक्शन के दौरान मुकेश अम्बानी के हर एक सदस्य ने ट्रेडिशनल ऑउटफिट को केरी किया था। उनकी फॅमिली का हर एक सदस्य बेहद ही रॉयल लुक के साथ एंट्री लेता हुआ नज़र आया लेकिन फिर भी साडी लाइम लाइट और ध्यान उनकी बड़ी बहु श्लोका मेहता अंबानी ने खींचा। दरअसल ऐसा लग रहा था कि श्लोका प्रेग्नेंट हैं….!
ट्रेडिशनल लुक में एंट्री लेते दिखे आकाश और श्लोका
गौरतलब हैं कि इवेंट में श्लोका मेहता और उनके पति आकाश अंबानी थोड़ी देर से पहुंचे थे हालांकि ट्रेडिशनल अटायर में दोनों का लुक कमाल लग रहा था। खूबसूरत एथनिक आउटफिट्स में सजे इस कपल ने कैमरे के लिए जमकर पोज दिए। इवेंट में श्लोका को एक थिक बॉर्डर वाली शिमरी गोल्डन साड़ी और साथ ही पिंक कलर के दुपट्टे की एक एडिशनल लेयर में खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने इसके साथ मांग टीका, झुमके और बिंदी से अपने लुक को कंपलीट किया हुआ था। तो वही बगल में खड़े उनके हस्बैंड आकाश ने बॉटल ग्रीन कुर्ता और एंब्रॉयडरी वाली जैकेट पहनी थी जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे थे।
श्लोका मेहता का बेबी बंप हुआ फ्लॉन्ट
वहीं श्लोका मेहता को देखकर ऐसा लग रहा था कि वे प्रेग्नेंट हैं। हालाँकि अबतक भी इस बात की कोई कन्फर्मेशन नहीं हैं कि ये सच हैं भी या नहीं। लेकिन उनका बेबी बंप क्लियरली नजर आ रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद तमाम यूजर्स यही पूछ रहे हैं कि श्लोका प्रेग्नेंट हैं? तो वही एक यूजर ने लिखा, ‘वह प्रेग्नेंट लग रही हैं.’ एक और ने लिखा, “ एक और बेबी.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “ क्या ये प्रेग्नेंट हैं? गुड न्यूज जल्दी आने वाली है.” सोशल मीडिया पर श्लोका मेहता की प्रेग्नेंसी की अटकले लगातार लगाई जा रही हैं हालांकि अंबानी फैमिली ने इसे लेकर अबतक कोई कंफर्मेशन नहीं दी है।
2019 में हुई थी आकाश और श्लोका की शादी
बता दें कि अकाश अंबानी और श्लोका मेहता ने 9 मार्च 2019 को एक ग्रैंड वेडिंग की थी। दोनों काफी पुराने दोस्त भी रह चुके थे जिसके बाद इन्होने एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधने का फैसला लिया था। इस कपल की शादी में देश और दुनिया के तमाम सेलेब्स पहुंचे थे। इनकी शादी की चर्चा खूब हुई थी। वहीं 10 दिसंबर 2020 में आकाश और श्लोका ने अपने पहले बच्चे यानी बेटे पृथ्वी अंबानी का वेलकम किया था।