इस बात में कोई शक नहीं है की भारत के कोने कोने में टैलेंट छुपा है और बस जरुरत है इस टैलेंट को खोजने की और दुनिया के सामने लाने की। आजकल इंटरनेट का जमाना है और रातों-रात लोग आम से खास बनने तक का सफर तय करते है।
हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हुआ जिसमे एक आम महिला एक गाना गाते हुए दिखाई दे रही थी। फिल्म शोर के गीत ‘ एक प्यार का लम्हा है’ से इन महिला की आवाज ने ऐसा जादू चलाया की लोग इनकी तुलना सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर से करने लगे।
.jpeg)
जब इस महिला के बारे में जानकारी हासिल की गयी तो मालूम पड़ा की ये महिला पश्चिम बंगाल के रानाघाट रेलवे स्टेशन पर काम करती है। इस महिला का नाम रानू मंडल है।
.jpeg)
इस महिला की आवाज से रातोंरात ऐसा जादू चलाया की लोग इनके बारे में जानने के इच्छुक हो गए और ये एक ही गीत से सोशल मीडिया पर सेंसेशन बनकर उभरी है। लोगों ने इस महिला इस महिला की तारीफों में पोस्ट्स शेयर किये और लाखों बार उनका वीडियो सोशल मीडिया पर देखा गया।
.jpeg)
अब रानू मंडल की कुछ और तस्वीरें सामने आयी है जिन्हे देखकर हर कोई हैरान रह गया है। इन तस्वीरों में रानू एक अलग ही लुक में नजर आ रही है और उनकी इस मेकओवर की तस्वीरों को लोग काफी पसंद कर रहे है।
.jpeg)
आपको बता दें एक इंजीनियर ने सबसे पहले रानू मंडल को रेलवे स्टेशन पर देखा था और इनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया था। तस्वीरों में आप देख सकते है कि ब्यूटी पार्लर में रानू का मेकओवर किया जा रहा है।
.jpeg)
एक वीडियो ने रानू की तकदीर रातोंरात बदल दी ये किसी चमत्कार से कम नहीं है और उनकी आवाज ने जो जादू लोगों के दिलों पर चलाया है, उस टैलेंट के लिए रानू इस नयी जिंदगी की हकदार है।
.jpeg)


Download Android App
Download iOS App
.jpeg)



