शार्क टैंक इंडिया के पूर्व जज और भारत-पे के को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर ने जब से शार्क टैंक इंडिया को छोड़ा है तब से काफी ज्यादा विवादों या कहे तो लाइमलाइट में बने हुए हैं। दरअसल शो को फॉलो करने वाले सभी कन्टेस्टेंट शो में अशनीर ग्रोवर को काफी ज्यादा मिस कर रहे हैं। ऐसे में अब अशनीर ग्रोवर ने अपने फैंस के लिए एक ऐसी वीडियो शेयर की दी हैं. जिसे देख आपके भी होश उड़ने वाले हैं।
दरअसल अशनीर ग्रोवर के दबंग पर्सनालिटी से तो सभी वाकिफ ही होंगे। लेकिन बहुत कम लोग ही उनके लाइफस्टाइल से वाकिफ होंगे या कहे तो उनकी लक्ज़री लाइफस्टाइल से। ऐसे में अब खुद अशनीर ग्रोवर ने अपनी लुक्सुरियस लाइफस्टाइल की एक झलक दिखा दी हैं।
जिसे देख आप भी शॉक हो जाएंगे। दरअसल हाल ही में अशनीर ने अपने आलीशान से घर का होम टूर कराया हैं। जहां शार्क के घर में कई ऐसी बेशकीमती चीजे मौजूद है जिसे देख आप भी कुछ देर तक सोचने पर मजबूर हो जाएंगे।
भारत पे के को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर ने हाल ही में दर्शकों को अपने घर की सैर करवाई है। इस इंटरव्यू में उनकी पत्नी माधुरी जैन भी मौजूद रहीं।अशनीर के घर में इनहाउस बार है जिसमें 100 से 150 शराब की बोतले हैं। वहीं उनके घर में मौजूद डाइनिंग टेबल हाथी दांत से बनी है जिसकी कीमत 10 करोड़ रुपए है। इस दौरान अशनीर ने ये भी बताया कि कैसे इस घर में इस लग्जरी डाइनिंग टेबल को लाने के लिए उन्हें पापड़ बेलने पड़े थे।
अशनीर के घर में सोने की परत वाले कोस्टर भी उनके घर की शान बढ़ाते नजर आए। इस घर में अशनीर की एक शानदार मूर्ति भी है जो उन्हें शार्क टैंक इंडिया की टीम ने सीजन खत्म होने पर गिफ्ट में दी थी। अशनीर ने उनके घर के फ्रिज को कई देशों से लाई चुंबकों से सजाया है।
जिसे देखकर उनकी शानो-शौकत का अदांजा लगाया जा सकता है। अशनीर और माधुरी का बेडरूम सॉफ्ट ग्रे कलर से सजाया गया है। उनके रुम एक बड़ी से फ्रेंच खिड़की है जो उनके घर की शान बढ़ाती है। इसी के साथ अशनीर के घर में और भी कई ऐसे बेशकीमती चीजे है जो उनके लुक्सुरियस लाइफ में और भी चार चांद लगा रहा हैं।