छोटे पर्दे का सबसे फेमस कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ कई सालो से ऑडियंस को एंटरटेन कर रहा है। इस शो के हर किरदार को लोग काफी पसंद करते हैं। इनकी पर्सनल लाइफ भी अक्सर सुर्खियों में रहती है। लेकिन इस शो से जिसे सबसे ज़्यादा पब्लिसिटी मिली है वो है बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता।
शो में ग्लैमर का लड़का लगाने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता रियल लाइफ में भी बेहद ग्लैमरस है। शायद इसीलिए फैंस वो इतनी पसंद आती है। वो आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी स्टनिंग पिक्चर्स शेयर करती रहती हैं। फैंस भी उनकी तस्वीरों को जमकर लाइक करते हैं। बता दे, मुनमुन दत्ता एक बार फिर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसकी वजह ये है कि यूट्यूब ने उन्हें सिल्वर प्लेबटन दिया है।
दरअसल, इंस्टाग्राम और ट्विटर के साथ ही मुनमुन द्त्ता यूट्यूब पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उनका खुद का यूट्यूब चैनल है जिस पर वो आए दिन अपने नए-नए वीडियोज शेयर करती रहती हैं। यूट्यूब पर फेमस क्रिएटर मुनमुन दत्ता ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में टप्पू का किरदार निभाने वाले राज अनादकत को भी थैंक्यू कहा है। हालांकि ये दोनों पहले भी पब्लिकली एक- दूसरे का सपोर्ट करते रहे हैं। ये दोनों एक दूसरे की खुलकर तारीफ भी करते हैं।