देश की राजधानी दिल्ली सहित कई शहरों में आज एक महीने बाद फिर से सीएनजी की कीमतों में दो रुपए बढ़ोतरी की गई है। बता दें कि, सीएनजी की कीमतों में यह बढ़ोतरी इन्द्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) की ओर से संचालित स्टेशनों पर की गई है जो आज से लागू हो गई है। कीमत बढ़ने के बाद आज राजधानी ने सीएनजी की कीमत 73.61 रुपए प्रति किलो, तथा एनसीआर नॉएडा और गुरुग्राम में 76.17, 81.94 रुपए प्रति किलो हो गई है।
अप्रैल माह की शुरुआत में भी हुआ था कीमतों में इजाफा
गौरतलब है कि, इससे पहले सात अप्रैल 2022 को सीएनजी की कीमतों में 2.5 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। इसके अलावा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 39 दिन से बढ़ोतरी नहीं की गई है। बता दें कि, यूक्रेन तथा रूस के बीच जारी जंग से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में घट-बढ़ जारी है। अंतरराष्ट्रीय लंदन ब्रेंट क्रूड 111.55 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 3.80 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 110.16 डॉलर प्रति बैरल की कीमत पर कारोबार कर रहा है।

देश के चार बड़ महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:
महानगर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 105.41 96.67
मुंबई 120.51 104.77
चेन्नई 110.85 100.94
कोलकाता 115.12 99.83