शेयर बाजार में मचा कोहराम, सेंसेक्स 80,000 के नीचे खुला, निफ्टी में आई गिरावट Chaos In The Stock Market, Sensex Opens Below 80,000, Nifty Falls

शेयर बाजार में मचा कोहराम, सेंसेक्स 80,000 के नीचे खुला, निफ्टी में आई गिरावट

भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत शुक्रवार के कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ हुई। बाजार में ऊपरी स्तरों से मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। सुबह 9:20 पर सेंसेक्स 464 अंक या 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79,585 और निफ्टी 116 अंक या 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,186 पर था। बैंकिंग शेयरों में गिरावट का असर सबसे ज्यादा देखा जा रहा है।

  • शेयर बाजार की शुरुआत शुक्रवार के कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ हुई
  • बाजार में ऊपरी स्तरों से मुनाफावसूली देखने को मिल रही है
  • सुबह 9:20 पर सेंसेक्स 464 अंक की गिरावट के साथ 79,585 पर था
  • निफ्टी 116 अंक या 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,186 पर था

ये कंपनी टॉप गेनर्स

share market2



निफ्टी बैंक 464 अंक या 0.87 प्रतिशत गिरकर 52,639 पर है। लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 30 अंक या 0.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 56,682 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 92 अंक या 0.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,885 पर है। बाजार का रुझान सकारात्मक बना हुआ है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर 1268 शेयर हरे निशान में और 855 शेयर लाल निशान में हैं। सेंसेक्स पैक में एचयूएल, एलएंडटी, जेएसडब्ल्यू स्टील, विप्रो, सन फार्मा, एनटीपीसी और एसबीआई टॉप गेनर्स हैं। एचडीएफसी बैंक, एमएंडएम, टाटा स्टील, टाइटन, पावर ग्रिड और बजाज फाइनेंस टॉप लूजर्स हैं।

बाजार में ऊपरी स्तरों से मुनाफावसूली देखने को मिली

share market3



चॉइस ब्रोकिंग में रिसर्च एनालिस्ट, देवेन मेहता का कहना है कि बाजार में ऊपरी स्तरों से मुनाफावसूली देखने को मिली है। निफ्टी के लिए 24,200 और फिर 24,100 एवं 24,000 एक अहम सपोर्ट लेवल है। 24,400 एक रुकावट का स्तर है। अगर निफ्टी इसे तोड़ता है तो यह 24,500 तक जा सकता है। एशिया के बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। टोक्यो, शंघाई और हांगकांग लाल निशान में हैं। वहीं, जकार्ता, बैंकॉक और सोल में हरे निशान में हैं। अमेरिका के बाजार बुधवार को बंद थे।

नोट – इस खबर में दी गयी जानकारी निवेश के लिए सलाह नहीं है। ये सिर्फ मार्किट के ट्रेंड और एक्सपर्ट्स के बारे में दी गयी जानकारी है। कृपया निवेश से पहले अपनी सूझबूझ और समझदारी का इस्तेमाल जरूर करें। इसमें प्रकाशित सामग्री की जिम्मेदारी संस्थान की नहीं है। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × four =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।