दिवाली से पहले तरल पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) रसोई गैस की कीमतों ने जनता की बढ़ाई मुश्किलें। दरअसल, आज से एलपीजी के दामों में 266 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में 19 किलो के वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमत आज से 2000.50 रुपये होगी, जिसकी कीमत पहले 1734 रुपये थी। हालांकि घरेलू उपभोक्ताओं को राहत देते हुए घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में किसी तरह की बढ़ोतरी की घोषणा नहीं की गई। 266 की वृद्धि के बाद, दिल्ली में वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 2000.5 रुपये हो गई है, जो पहले 1735.5 थी।
देशभर में लगातार छठे दिन बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम
जबकि मुंबई में 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर के लिए 1950 खर्च करने होंगे। अब कोलकाता में 19 किलो का गैस सिलेंडर 2073.50 रुपये का हो गया है, जबकि चेन्नई में अब 19 रुपये किलो का सिलेंडर 2133 रुपये में मिलेगा। इससे पहले, सब्सिडी वाले गैस सहित सभी एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में पिछले महीने 15 रूपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी। 2 महीने से भी कम समय में कीमतों में यह चौथी सीधी वृद्धि थी। 1 अक्टूबर को सब्सिडी वाले और गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी दरों में 25 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी। देश भर में सोमवार को लगातार छठे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई।
जानें आपके शहर में क्या है ईंधन के दाम
राष्ट्रीय राजधानी में, 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ, पेट्रोल की कीमत बढ़कर 109.69 प्रति लीटर हो गई, जबकि डीजल की कीमत में उसी राशि की वृद्धि के साथ 98.42 रुपये हो गए। मुंबई में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़कर 115.50 और 106.62 रुपये प्रति लीटर हो गए। कोलकाता के लिए, पेट्रोल की कीमत 110.35 प्रति लीटर और डीजल की कीमत 101.56 रुपये प्रति लीटर है जबकि पेट्रोल और डीजल की कीमत चेन्नई में 106.35 और 102.59 रुपये प्रति लीटर है।


Download Android App
Download iOS App



