लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी जारी, आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल 97 रूपए के पार

एक दिन की राहत के बाद आज फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई हैं। आज पेट्रोल का दाम 26 से 29 पैसे तक बढ़ा है और डीजल की कीमत अधिकतम 30 पैसे तक बढ़ी है।

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रुक-रुककर बढ़ोतरी जारी है। एक दिन की राहत के बाद आज फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई हैं। अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, आज पेट्रोल का दाम 26 से 29 पैसे तक बढ़ा है और डीजल की कीमत अधिकतम 30 पैसे तक बढ़ी है। जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 97.22 रूपए जबकि डीजल 87.97 रूपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं तेल की कीमतें शनिवार को स्थिर रहीं थी। 
1 मई से पेट्रोल-डीजल के दामों में 27 बार बढ़ोत्तरी हुई और 24 बार कोई बदलाव नहीं हुए।  27 बार हुई बढ़ोत्तरी से दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 6.83 रूपए प्रति लीटर की वृद्धि हुई। दिल्ली में जून में अब तक पेट्रोल की कीमत 2.99 रूपए और डीजल की कीमत 2.82 रूपए बढ़ चुकी है। इससे पहले मई में पेट्रोल 3.83 रूपए और डीजल 4.42 रूपए महंगा हुआ था। 
इसी तरह दूसरे शहरों में भी दोनों जीवाश्म ईंधनों के दाम नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। मुंबई में पेट्रोल का मूल्य आज 28 पैसे बढ़कर 103.36 रूपए और डीजल का मूल्य 30 पैसे की वृद्धि के साथ 95.44 रूपए प्रति लीटर हो गया। चेन्नई में पेट्रोल 26 पैसे और डीजल 27 पैसे महंगा हुआ। वहा एक लीटर पेट्रोल आज 98.40 रूपए का और डीजल 92.58 रूपए का बिका। कोलकाता में पेट्रोल-डीजल की कीमत 28-28 पैसे बढ़ी। वहा पेट्रोल 97.12 रूपए और डीजल 90.82 रूपए प्रति लीटर पहुंच गया।
देश के चार महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:
शहर का नाम    पेट्रोल रुपये/लीटर     डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली              97.36                       87.97
मुंबई                103.36                     95.44
चेन्नई               98.40                      92.58
कोलकाता          97.12                      90.82
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − 13 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।