Gold Price: खुशखबरी! सोने के गिरे भाव, चांदी भी हुआ सस्ता, तुरंत कर लें खरीदारी

खुशखबरी! सोने के गिरे भाव, चांदी भी हुआ सस्ता, तुरंत कर लें खरीदारी

Gold Price

Gold Price: राजधानी पटना में आज सोने और चांदी के रेट में गिरावट आई है। जहां 24 कैरेट सोने में 350 रुपए की कमी दर्ज की गई है। वहीं, चांदी एक हजार रुपए प्रति किलोग्राम घट गया है।

सोने-चांदी के दाम

राजधानी पटना के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में पिछले चार दिनों से कोई बदलाव दर्ज नहीं किया जा रहा था। हालांकि, आज सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट आई है। बता दें, कि पहले के मुकाबले वर्तमान में सोने और चांदी की कीमत घट गई है। वहीं, जुलाई में लग्न शुरू होने से पहले सोने चांदी की कीमतों गिरावट खरीदारों के लिए अच्छा संकेत है।

gold2 4

जान लीजिए सोने का रेट

राजधानी पटना सर्राफा बाजार में गुरुवार (20 जून) को 22 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 66,800 रुपए हो गया है। वहीं, 24 कैरेट सोने का भाव आज प्रति 10 ग्राम 74,350 रुपए है। जबकि, कल तक 24 कैरेट सोने का भाव 74,700 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहा था। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 67,100 रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से चल रहा था। वहीं, आज 18 कैरेट सोने का भाव भी 56,300 रूपए हो गया है।

gold3 5

चांदी में भी आई कमी

वहीं, चांदी की बात करें तो सोने के साथ साथ इसकी कीमतों में भी कल के वनिस्पत आज ₹1000 रुपए प्रति किलोग्राम की कमी आई है। इसी के साथ आज चांदी 87,000 रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक रही है। जबकि, कल तक चांदी की कीमत 88,000 रुपए प्रति किलोग्राम थी।

gold5 1

आज का एक्सचेंज रेट

वहीं, दूसरी ओर आप आज सोना बेचने या फिर उसे एक्सचेंज करना चाह रहे हैं, तो बता दें कि आज पटना सर्राफा बाजार में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का एक्सचेंज रेट 65,500 रुपए चल रहा है और 18 कैरेट सोने का एक्सचेंज रेट 54,800 रुपए प्रति 10 ग्राम है। जबकि, चांदी बेचने का रेट आज 84,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + 11 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।