आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप गूगल के जरिए पैसे कमा सकते हैं। गूगल अपने यूजर्स को पैसे कमाने का एक नया मौका दे रहा है। आखिर यह क्या मजारा है आपको हम अपनी इस रिपोर्ट में बताते हैं। गूगल ने भारत में अपना एक नया एप ओपिनियन रिवॉर्ड्स लॉन्च करा है। इस एप से ही यूजर्स पैसे कमा सकते हैं।
गूगल ने इससे पहले भी दो एप्स लॉन्च कर चुका है और हम आपको इन्हीं तीनों एप्स के बारे में पूरी जानकारी देेंगे। यूजर्स इन तीनों एप्स के जरिए 1,000 रुपए कमा सकते हैं। और यूजर्स कुछ भी मेहनत करने की जरूरत नहीं होगी।
क्या है गूगल ओपिनियन रिवॉर्ड्स-
इस एप्स में यूजर्स को गूगल को अपने ओपिनियन देने होंगे। गूगल इसके लिए यूजर्स को पहले 10 रुपए का क्रेडिट भी दिया जाएगा और गूगल अपने यूजर्स को हर दिन 10 सर्वे देगा। आपको बता दें कि सिर्फ 5 से 10 मिनट में आप 300 रुपए प्रति महीने कमा सकते हैं।
इस सर्वे को यूजर्स को 24 घंटे के अंदर करना होगा। जो पैसे यूजर्स को क्रेडिट में मिलेंगे उनसे वह गेम, म्यू जिक और बहुत सारी चीजे भी खरीद सकते हैं। अगर आपको इस एप को डाउनलोड करना है तो आप इसे गूगल एप से डाउनलोड कर सकते हैं। यह एप एक दम फ्री है।
स्क्रीनवाइज मीडिया पैनल-
इस एप को डाउनलोड करके बस अपने फोन में रखना है। यह करने के लिए यूजर्स को पैसे भी दिए जांएगे। यूजर्स अगर इस एप को एक महीने तक भी अपने फोन में रख लेते हैं तो उसके लिए गूगल उन्हें 200 रुपए देगा। अगर आप साइनअप करने में भी 300 रुपए भी मिल सकते हैं।
गूगल से एप से यूजर्स की एक्टिविटी को ट्रैक कर सकते हैं। यूजर्स की हर खबर पर गूगल की नजर हो सकती है वह देख सकता है कि यूजर्स कौन सी साइट पर जा रहे हैं या फिर कौन सा एप यूज कर रहे हैं। औैर यूजर्स को बहुत सारे कूपन्स भी दिए जांएगे जैसे कि मिंत्रा, शॉपर्स स्टॉसप और लाइफस्टाइल वाले।
गूगल लोकल गाइड्स-
यूजर्स को इसमें सवालों के जवाब देने होते हैं। इसमें अलग-अलग जगहों के फोटोज और रिव्यू अपलोड करने होते हैं। यह सब करने के लिए लोगों को के्रडिट्स भी देंगे। इसमें यूजर्स को प्राइम कार को कम रुपए में देने का मौका भी दिया जाएगा।