इण्डेन गैस ने गैर सब्सिडी वाले घरेलू सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की है। गैस सिलेंडर में हुई बढ़ोतरी आम आदमी के रसोई बजट पर असर डाल सकती है। रसोई गैस सिलिंडर के दाम में करीब 149 रुपये का इजाफा किया गया है। सभी महानगरों में बिना सब्सिडी वाले 14 किलो के रसोई गैस सिलिंडर के दाम में 144.50 रुपये से 149 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी गई है।
जाने आपके शहर में कितने बढ़े दाम –
– दिल्ली में गैस सिलेंडर के दामों में 144.50 रुपये की वृद्धि हुई है। जिसके बाद बुधवार से सिलेंडर की कीमत बढ़कर 858.50 रुपये हो गई है।
– कोलकाता 149 रुपये की वृद्धि के साथ गैस सिलेंडर का दाम 896.00 रुपये हो गया है।
– देश की आर्थिक राजधानी मुंबई 145 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 829.50 रुपये प्रति गैस सिलेंडर हो गया है।
– चेन्नई में गैस सिलेंडर पर 147 रुपये की वृद्धि हुई है। जिसके बाद सिलेंडर की कीमत बढ़कर 881.00 रुपये हो गई है।
बता दें कि इससे पहले 1 जनवरी 2020 को रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी की गई थी। हर महीने सब्सिडी और मार्केट रेट में बदलाव होता है, लेकिन फरवरी की शुरुआत में कोई बदलाव नहीं किया गया था। रसोई गैस के कुल 27.6 करोड़ के करीब उपभोक्ता हैं। इनमें से करीब दो करोड़ को सब्सिडी नहीं मिलती है।