देश में महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी को एक और झटका लगा है। ईंधन के दामों में लगातार जारी बढ़ोतरी के बीच एक बार फिर LPG की कीमतों में इजाफा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 3.50 रुपए प्रति सिलेंडर और कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 8 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गयी है।
जानें नई कीमत?
बढ़ी हुई कीमतों के बाद राजधानी दिल्ली में अब घरेलू सिलेंडर की कीमत 1003 रुपए हो गई है। वहीं, कोलकाता में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 1029 रुपए पर पुहंच गए हैं। वहीं चेन्नई में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 1018 रुपए चुकाने होंगे।
एक महीने में दूसरी बार हुआ इजाफा
इस महीने दूसरी बार घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़े है। पहली बार 7 मई को 50 रुपये बढ़ाए गए थे और आज भी घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में वृद्धि की गई है। ईंधन के दामों में बढ़ोतरी के साथ-साथ देश में रोजमर्रा के जरूरी चीज़ों के भी दाम बढ़ रहे हैं। पूरा देश इस वक़्त महंगाई के बोझ तले दबा हुआ है।
