लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

लगातार 12वीं बार मुकेश अंबानी बने भारत के सबसे अमीर शख्स

फोर्ब्स ने साल 2019 की भारत में अमीर लोगों की लिस्ट जारी कर दी है। फोर्ब्स लिस्ट में इस बार भी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक और चेयरमैन मुकेश अंबानी पहले स्थान पर हैं।

नई दिल्ली : फोर्ब्स ने साल 2019 की भारत में अमीर लोगों की लिस्ट जारी कर दी है। फोर्ब्स लिस्ट में इस बार भी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक और चेयरमैन मुकेश अंबानी पहले स्थान पर हैं। ये साल देश के अमीरों के लिए चुनौतीपूर्ण रहा है। मुकेश अंबानी लगातार 12वीं बार फोर्ब्स की सबसे अमीर भारतीयों की लिस्ट में टॉप पर हैं। उन्होंने जियो की मदद से 410 करोड़ डॉलर जोड़े हैं। जियो मात्र तीन साल पुरानी टेलीकॉम कंपनी है, जिसके उपभोक्ताओं की संख्या 34 करोड़ से ज्यादा है। 
फोर्ब्स की लिस्ट में दूसरे स्थान पर इंस्फ्रास्ट्रक्चर टायकून गौतम अडानी हैं। गौतम अडानी 8 पायदान ऊपर बढ़ कर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं उदय कोटक 400 करोड़ डॉलर की मदद से पहली बार टॉप 5 में पहुंचे हैं। इस साल फोर्ब्स की लिस्ट में 6 नए चेहरे भी शामिल हुए हैं, जिसमें बायजू एप के फाउंडर बायजू रविंद्रन भी शामिल हैं। 
फोर्ब्स अमीर भारतीय 2019 लिस्ट : मुकेश अंबानी लगातार 12वीं बार फोर्ब्स की अमीरों की लिस्ट (भारतीय) में टॉप पर हैं। उनकी नेट वर्थ 5140 करोड़ अमेरिकी डॉलर है। गौतम अडानी दूसरे स्थान पर हैं। उनकी नेट वर्थ 1570 करोड़ अमेरिकी डॉलर है। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हिंदुजा ब्रदर्स हैं। उनकी नेट वर्थ 1560 करोड़ अमेरिकी डॉलर है।पैल्लोंजी मिस्त्री का नाम इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है। उनकी नेट वर्थ 1500 करोड़ अमेरिकी डॉलर है। लिस्ट में 5वें स्थान पर एशिया के सबसे बड़े बैंकर उदय कोटक हैं। उनकी नेट वर्थ 1480 करोड़ अमेरिकी डॉलर है। 
शिव नादर 1440 करोड़ अमेरिकी डॉलर की नेट वर्थ के साथ इस लिस्ट में 6वें स्थान पर हैं। 7वें पायदान पर राधाकृष्ण दमानी का नाम है, जिनकी नेट वर्थ 1430 करोड़ अमेरिकी डॉलर है। गोदरेज परिवार 8वें स्थान पर है। इनकी नेट वर्थ 1200 करोड़ अमेरिकी डॉलर है। लक्ष्मी मित्तल का नाम 9वें स्थान पर है। इनकी नेट वर्थ 1050 करोड़ अमेरिकी डॉलर है। 10वें स्थान पर कुमार बिड़ला हैं, जिनकी नेट वर्थ 960 करोड़ अमेरिकी डॉलर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + 12 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।