लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

लगातार दूसरे दिन भी बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में इसके दाम 99.86 रूपए प्रति लीटर पर

तेल विपणन कंपनियों ने सोमवार को लगातार दूसरे दिन पेट्रोल के दाम बढ़ाए जिससे दिल्ली और कोलकाता में इसके दाम सौ रूपए प्रति लीटर के बेहद करीब पहुंच गए।

तेल विपणन कंपनियों ने सोमवार को लगातार दूसरे दिन पेट्रोल के दाम बढ़ाए जिससे दिल्ली और कोलकाता में इसके दाम सौ रूपए प्रति लीटर के बेहद करीब पहुंच गए। मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल पहले ही इस स्तर के पार निकल चुका है। वहीं, डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया। 
देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल 39 पैसे तक महंगा हुआ। अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 35 पैसे बढ़कर 99.86 रूपए प्रति लीटर के अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। डीजल 89.36 रूपए प्रति लीटर पर स्थिर रहा।
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का मौजूदा सिलसिला 04 मई को शुरू हुआ था। दिल्ली में मई और जून में पेट्रोल 8.41 रूपए और डीजल 8.45 रूपए महंगा हुआ था। जुलाई में पेट्रोल की कीमत 1.05 रूपए और डीजल की 18 पैसे प्रति लीटर बढ़ चुकी है। मुंबई में पेट्रोल 34 पैसे महंगा होकर 105.92 रूपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। डीजल 96.91 रूपए प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रहा। 
चेन्नई में पेट्रोल 31 पैसे महंगा होकर 100.75 रूपए प्रति लीटर के भाव बिका। डीजल बिना किसी बदलाव के 93.91 रूपए प्रति लीटर पर रहा। कोलकाता में पेट्रोल 39 पैसे महंगा होकर 99.84 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। वहां  एक लीटर डीजल की कीमत 92.27 रुपये प्रति लीटर पर टिकी रही। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।
देश के चार महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:
शहर का नाम      पेट्रोल रुपये/लीटर   डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली                       99.86               89.36
मुंबई                        105.92              96.91
चेन्नई                        100.75              93.91
कोलकाता                 99.84               92.27
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + fifteen =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।