BREAKING NEWS

अलर्ट! कोरोना की वापसी से घबराई सरकार, PM मोदी करेंगे उच्चस्तरीय बैठक ◾कोरोना की वापसी! केरल में 172 नए मामले सामने आए, सरकार ने सभी जिलों को किया अलर्ट ◾CM योगी ने कहा- मिशन शक्ति कार्यक्रम बना मिसाल,अनेक राज्यों में भी मिली मान्यता ◾PM मोदी ने अपने संबोधन में कहा- भारत ने सबसे तेज गति से 5-G मोबाइल प्रौद्योगिकी शुरू की ◾आबकारी नीति : Money Laundering मामले में Manish Sisodia को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल ◾ कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई का बड़ा दावा, कहा- 'कर्नाटक के सीएम के रूप में फिर से करुंगा वापसी' ◾UAPA के तहत वर्ष 2022, 2023 के दौरान 23 व्यक्तियों को आतंकवादी घोषित किया गया : सरकार◾लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के भाई की कार का एक्सीडेंट, अस्पताल में भर्ती ◾सरकार अगले दो वर्षों में राष्ट्रीय राजधानी से सभी तीन Landfill Sites को हटाने की बना रही है योजना : कैलाश गहलोत◾दिल्ली विधानसभा का मौजूदा सत्र 27 मार्च तक बढ़ाया गया, ये है वजह ◾Bihar News: CM नीतीश कुमार को फोन पर मिली थी जान से मारने की धमकी, सूरत से शख्स को किया गिरफ्तार ◾ कर्नाटक के सीएम बोम्मई ने किया दावा- सत्ता में मुख्यमंत्री के रूप में फिर से लौटूंगा◾यूपी: छात्रा से छेड़खानी को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, आरोपी युवक की तालाब में डूबने से मौत, गर्माया माहौल ◾अडानी के मुद्दे पर कांग्रेस का PM मोदी से 100वां सवाल- हम सौदा करने के लिए तैयार नहीं◾SC की कमेटी होगी "क्लीन चिट कमेटी", JPC पर कोई 'डील' नहीं : कांग्रेस◾बंगाल में DA की मांग को लेकर 30 मार्च को सामूहिक अवकाश पर जाएंगे सरकारी कर्मचारी◾दिल्ली बजट में राज्य के लोगों को बड़ी सौगात, 'बनेंगे 3 डबल डेकर फ्लाईओवर' ◾इंदौर के इंडेक्स हॉस्पिटल को आयुष्मान योजना से किया निलंबित◾ पाकिस्तान के PTI नेता आतिफ मुनसिफ खान की कार पर रॉकेट से हमला, 10 की मौत, 2 घायल ◾Kangana Ranaut ने फिर लिया Diljit Dosanjh से पंगा, बोलीं- गिरफ़्तारी का अगला नंबर तुम्हारा है....◾

घरेलू स्तर पर आज 94 वे दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े

देश में आज 94 दिन बाद भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई है हालांकि अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में अभी भी तेजी बनी हुई है। केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: पांच और 10 रुपये घटाने की घोषणा के बाद 04 नवंबर 2021 को ईंधन की कीमतों में तेजी से कमी आई थी।

कई राज्य सरकार ने भी घटाया था वैट 

देश की राजधानी दिल्ली में भी तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है दिसंबर माह में पेट्रोल पर से वैट घटाया था तब से कीमतें वही है। केंद्र द्वारा उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद अधिकांश राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों ने भी पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) कम कर दिया था, जिससे आम आदमी को काफी राहत मिली थी। 

महानगरों में तेल की कीमतें

दिल्ली            95.41                            86.67 

मुंबई             109.98                           94.14 

चेन्नई             101.40                           91.43 

कोलकाता    104.67                            89.79